LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bride takes Exam विदाई के बाद ससुराल नहीं, सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची दुल्हन; शादी के जोड़े में दी LLB की परीक्षा, पेश की मिसाल

Bride takes Exam नई नवेली दुल्हन ने अपनी विदाई के तुरंत बाद ससुराल जाने के बजाय अपनी शिक्षा को प्राथमिकता दी। शादी के लाल जोड़े और गहनों में सजी-धजी संजना सीधे मंडप से निकलकर परीक्षा केंद्र पहुंचीं

Bride takes Exam विदाई के बाद ससुराल नहीं, सीधे परीक्षा केंद
शादी के मंडप से सीधे परीक्षा देने पहुंची दुल्हन- फोटो : md. imtiyaz khan

Munger - जिले के आर.डी. एंड डी.जे. कॉलेज में मंगलवार को एक अनोखा और प्रेरणादायक नजारा देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद हर शख्स को हैरान कर दिया। बांका की रहने वाली नई नवेली दुल्हन संजना शर्मा ने अपनी विदाई के तुरंत बाद ससुराल जाने के बजाय अपनी शिक्षा को प्राथमिकता दी। शादी के लाल जोड़े और गहनों में सजी-धजी संजना सीधे मंडप से निकलकर परीक्षा केंद्र पहुंचीं और अपने पति के साथ जाकर एलएलबी (LLB) की परीक्षा दी।

बांका जिले के बुद्ध कॉलोनी निवासी मनोज कुमार शर्मा की पुत्री संजना शर्मा एलएलबी सेमेस्टर-4 की छात्रा हैं। सोमवार की रात उनका विवाह पटना जिले के खुसरूपुर निवासी सत्य प्रकाश के साथ संपन्न हुआ था। 

अमूमन शादी की अगली सुबह विदाई कर दुल्हन ससुराल जाती है, लेकिन संजना और उनके ससुराल वालों ने शिक्षा को अहमियत दी। मंगलवार की सुबह विदाई के बाद उनके पति और ससुराल पक्ष के लोग उन्हें सीधे मुंगेर स्थित परीक्षा केंद्र लेकर पहुंचे।

NSIT
Nsmch

परीक्षा हॉल में दुल्हन के लिबास में छात्रा को देख शिक्षक और अन्य परीक्षार्थी भी दंग रह गए। संजना ने शांत मन से अपनी परीक्षा पूरी की और उसके बाद ही अपने पति के साथ पटना स्थित ससुराल के लिए रवाना हुईं। 

संजना के पिता ने इसे गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि उनकी बेटी और दामाद ने समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया है कि जीवन में रस्मों के साथ-साथ करियर और पढ़ाई भी उतनी ही जरूरी है।

Report - md. imtiyaz khan