LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

BIHAR POLITICS : मुंगेर में लोजपा (रा) का शक्ति प्रदर्शन, चिराग की हुंकार, बिहार फर्स्ट का बिगुल फूंकने का होगा ऐलान

BIHAR POLITICS : मुंगेर में लोजपा (रा) का शक्ति प्रदर्शन, चि

MUNGER : मुंगेर का ऐतिहासिक पोलो ग्राउंड आज राजनीति के सबसे बड़े शक्ति प्रदर्शन का गवाह बनने जा रहा है, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का नव संकल्प महासभा का आयोजन किया जा रहा है।  इस महासभा में लोजपा (र) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मंच से चुनावी हुंकार भरेंगे और बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के विजन को जमीन पर उतारने का संकल्प दिलाएंगे।

पोलो ग्राउंड में बना विशाल और भव्य पंडाल जनसैलाब से खचाखच भरने लगा है। एलईडी स्क्रीन, साउंड सिस्टम, बैरीकेडिंग, हजारों कुर्सियों और दमकती लाइटों से पूरा मैदान चुनावी रणभूमि में तब्दील हो चुका है।। मुंगेर शहर की हर दीवार, हर चौराहा, बैनर और पोस्टरों से पटा नजर आ रहा है। जैसे ही चिराग पासवान मंच पर पहुंचेंगे, फूलों की बारिश से उनका स्वागत होगा। 

मंच पर मौजूद सांसद, विधायक, पूर्व प्रत्याशी और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने यह जता दिया कि लोजपा (र) अब निर्णायक मोड़ पर है। चिराग ने अपने संबोधन में कहा, "अब बिहार को बहकावे नहीं, बदलाव चाहिए। और यह बदलाव लोजपा लाएगी एक विकसित, स्वाभिमानी और आत्मनिर्भर बिहार का सपना अब संकल्प बनेगा!"

मुंगेर प्रमंडल के छह जिलों समेत पूरे बिहार से लाखों कार्यकर्ता, समर्थक और पदाधिकारी इस महासभा में पहुंचे। इससे पूर्व आरा और छपरा में ऐसी ही महासभाएं हो चुकी हैं, पर मुंगेर की सभा को पार्टी की सबसे ऐतिहासिक और निर्णायक सभा माना जा रहा है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दानिश इकबाल ने बताया, "यह सभा सिर्फ भीड़ नहीं, यह बिहार की नई राजनीति का ट्रेलर है।" उन्होंने विश्वास जताया कि चिराग पासवान ही बिहार को उसकी असली दिशा देंगे। कार्यक्रम की तैयारी एक महीने से चल रही थी। सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए। मंच से चिराग ने घोषणा की कि वह इस बार सामान्य सीट से चुनाव लड़ेंगे और जनता के बीच जाकर बिहार के विकास का रोडमैप खुद पेश करेंगे।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट