LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime : मुंगेर में चाय के पैसे मांगना दुकानदार को पड़ा महंगा, बदमाश ने चलाई गोली, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : मुंगेर में चाय के पैसे मांगने पर बदमाशों ने दुकानदार पर गोली चला दी. हालाँकि इस घटना में दूकानदार बाल बाल बच गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.......पढ़िए आगे

Bihar Crime : मुंगेर में चाय के पैसे मांगना दुकानदार को पड़ा
चाय के पैसे मांगना पड़ा महंगा - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : मुंगेर जिला अंतर्गत बरियारपुर थाना क्षेत्र के पड़िया गांव में बीती शाम चाय दुकानदार अजय मंडल के दुकान में तीन युवक चाय पीने आए। चाय पीने के बाद वे बिना पैसा दिए वापस जाने लगे। जिसके बाद दुकानदार के द्वारा जब पैसा मांगा गया तो उन लोगों के पैसा न देकर दुकानदार के साथ मारपीट किया जाने लगा। जब बात आगे बढ़ी तो बदमाश के द्वारा जाने मारने की नियत से उसमें से एक बदमाश ने दुकानदार पर गोली चला दी। 

इस घटना में दुकानदार अजय मंडल बाल बाल बचे और गोली दुकान में लगे फ्रिज में लग गया । गोली चलालें के बाद बदमाश युवकों ने दुकानदार को धमकाते हुए कहा कि प्रत्येक माह वह 10 हजार रुपया रंगदारी दे नहीं तो अंजाम बुरा होगा। जिसके बाद दुकानदार के द्वारा तुरंत बरियारपुर थाना को फोन कर दिया गया। 

सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अमरेश के नेतृत्व में पुलिस बल ने मौके पर पहुंच एक बदमाश प्रफुल्ल को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। वहां इस मामले में सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद बताया की पकड़ाए हुए अपराधी प्रफुल्ल के खिलाफ पहले से कई छिनतई , लूट , रंगदारी और जानलेवा हमला सहित रेल में लूट की 7 घटना विभिन्न थानों में दर्ज है। 

थाना प्रभारी ने कहा की गिरफ्तार अपराधी ने अपने अन्य दो सहयोगियों का नाम भी बताया , जो काफी ही दुर्दात अपराधी है। वहीँ मौके से पुलिस के द्वारा खोखा और पिलेट बरामद किया गया है। अन्य दोनों की गिरफ्तारी के लिय छापेमारी की जा रही है।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट