LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : मुंगेर में दबंग दुकानदार ने ई-रिक्शा चालक को मारी गोली, नशे में गाली-गलौज का विरोध करने पर किया जानलेवा हमला

Bihar News : मुंगेर में दबंग दुकानदार ने ई-रिक्शा चालक को मा

MUNGER : जिले के पूरबसराय थाना क्षेत्र में एक दबंग किराना दुकानदार का खौफनाक चेहरा सामने आया है। पूरबसराय रेलवे ब्रिज के पास नशे की हालत में विवाद के बाद दुकानदार ने एक ई-रिक्शा चालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है।

नशे की हालत में दी थी जान से मारने की धमकी

पीड़ित ई-रिक्शा चालक मोहम्मद साजन ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे जब वह अपना काम खत्म कर घर लौट रहा था, तभी किराना दुकानदार महबूब आलम ने उसे रोक लिया। आरोप है कि महबूब नशे में धुत था और बिना किसी कारण साजन के साथ भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा। विरोध करने पर दुकानदार ने उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया।

शिकायत करने पहुंचे युवक पर दुकान से ही दाग दी गोली

रात की घटना से आहत होकर साजन बुधवार सुबह दुकानदार महबूब आलम के घर और दुकान पर इस व्यवहार की शिकायत करने पहुंचा। साजन का वहां पहुंचना दबंग दुकानदार को नागवार गुजरा। आरोप है कि महबूब आलम ने आव देखा न ताव और अपनी दुकान पर बैठे-बैठे ही साजन पर फायरिंग कर दी। गोली साजन के पैर में लगी और वह वहीं गिरकर छटपटाने लगा।

पैर में फंसी है गोली, सदर अस्पताल में इलाज जारी

परिजनों ने आनन-फानन में घायल साजन को मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचाया। इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सक डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि गोली पैर की हड्डी के पास अंदर ही फंसी हुई है। मरीज की स्थिति को देखते हुए उसे निरंतर चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है और गोली निकालने के लिए सर्जरी की प्रक्रिया अपनाई जा सकती है। फिलहाल युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

आरोपी की तलाश में पुलिस की छापेमारी

वारदात की सूचना मिलते ही पूरबसराय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी महबूब आलम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

इलाके में दहशत, न्याय की गुहार लगा रहा परिवार

दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी के बाद पूरबसराय रेलवे ब्रिज के समीप के बाजार में सन्नाटा पसरा है। स्थानीय लोग दुकानदार की इस दबंगई से डरे हुए हैं। वहीं, साजन के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है ताकि भविष्य में कोई दोबारा ऐसी हिमाकत न कर सके।

इम्तियाज़ की रिपोर्ट