LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : मुंगेर में मनचले की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने दी जान! फंदे से लटका मिला शव, इलाके में सनसनी

Bihar News : मुंगेर में मनचले की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने ख़ुदकुशी कर ली. उसका शव फंदे से लटका मिला......पढ़िए आगे

Bihar News : मुंगेर में मनचले की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहि
महिला ने की ख़ुदकुशी - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलन बाजार कृष्णा रोड स्थित मंडल टोला में शुक्रवार की रात एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ 30 वर्षीय विवाहिता रीना देवी का शव उनके ही घर के कमरे में फंदे से लटका पाया गया। इस घटना ने पूरे मोहल्ले को झकझोर कर रख दिया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गई है, जिनका अपनी माँ को खोने के गम में रो-रोकर बुरा हाल है।

शादी समारोह में गया था पति, पीछे से मनचले ने दी दस्तक

जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त रीना देवी का पति एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बारात गया हुआ था। इसी दौरान मोहल्ले का ही एक मनचला युवक जबरन घर में घुस आया और महिला से उसका मोबाइल नंबर मांगने लगा। नंबर देने से साफ इनकार करने पर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। परिजनों का गंभीर आरोप है कि आरोपी युवक लंबे समय से रीना को फोन करने और मिलने के लिए परेशान कर रहा था। वह गलत मंशा से लगातार महिला पर दबाव बना रहा था, जिससे वह काफी मानसिक तनाव में थी।

थाने भी गई थी पीड़िता, नंबर न देने पर तोड़ा था मोबाइल

परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक की बदतमीजी इस कदर बढ़ गई थी कि नंबर नहीं देने पर उसने महिला का मोबाइल फोन तक तोड़ दिया था। इस प्रताड़ना से तंग आकर रीना देवी शुक्रवार की रात ही शिकायत दर्ज कराने कासिम बाजार थाना भी गई थी। शनिवार की सुबह जब पति बारात से घर वापस लौटा, तो घर का नजारा देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई; पत्नी का शव फंदे से झूल रहा था।

FSL टीम ने शुरू की जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

मामले की संवेदनशीलता और परिजनों के आरोपों को देखते हुए पुलिस ने गहन जांच शुरू कर दी है। मौके पर एफएसएल (FSL) की टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया है। पुलिस अब मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की आवाजाही की पुष्टि की जा सके। पुलिस फिलहाल इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश।

NSIT
Nsmch

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: पुलिस

कासिम बाजार थाना पुलिस का कहना है कि वे मामले की हर संभव बिंदु से जांच कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषी चाहे जो भी हो, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में मनचलों के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है और वे आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

इम्तियाज़ की रिपोर्ट