LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : मुंगेर में बीच सड़क पर प्रेमी-प्रेमिका ने किया 'हाई वोल्टेज ड्रामा', शादी के वादे से मुकरने पर युवती ने जमकर बवाल

Bihar News : मुंगेर में प्रेमी प्रेमिका ने बीच सड़क पर जमकर बवाल काटा. शादी के वादे से मुकरने पर युवती ने जमकर हंगामा किया......पढ़िए आगे

Bihar News : मुंगेर में बीच सड़क पर प्रेमी-प्रेमिका ने किया
प्रेमी प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा - फोटो : SOCIAL MEDIA

MUNGER : मुंगेर के दो नंबर गुमटी इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब प्रेम-प्रसंग के एक मामले को लेकर एक युवक और युवती बीच सड़क पर ही आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच शुरू हुई सामान्य बहस देखते ही देखते एक बड़े विवाद में तब्दील हो गई। युवती का आरोप था कि युवक ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसके साथ संबंध बनाए और अब अपनी बात से मुकर रहा है।

सड़क पर सरेआम चल रहे इस हंगामे को देखकर मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। युवती युवक पर चिल्लाते हुए शादी की मांग कर रही थी, जबकि युवक अपनी सफाई देने में जुटा था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच बीच-बचाव के बावजूद हाथापाई की नौबत आ गई। इस हाई वोल्टेज ड्रामे के कारण इलाके में काफी देर तक आवागमन भी प्रभावित रहा।

मामला बिगड़ता देख स्थानीय नागरिकों ने तुरंत डायल 112 को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की गश्ती दल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने हंगामा कर रहे युवक को हिरासत में ले लिया और दोनों को पूछताछ के लिए वासुदेवपुर थाना ले गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद सड़क पर जमा भीड़ को हटाया जा सका।

थाने में पूछताछ के दौरान युवती ने युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह काफी समय से प्रेम संबंध में थे और युवक ने उससे शादी का पक्का वादा किया था। वहीं, युवक ने भी युवती के खिलाफ अपने पक्ष के आरोप लगाए हैं। पुलिस अब दोनों पक्षों की दलीलों को सुनकर मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि प्रेम में धोखे से जुड़े इस विवाद की असलियत सामने आ सके।

NSIT
Nsmch

इस बीच, सड़क पर हुए इस पूरे हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नेटिजन्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है, इसलिए हर पहलू की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इम्तियाज़ की रिपोर्ट