LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar News: V- Mart मॉल में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, मचा हड़कंप

Bihar News: वी-मार्ट मॉल में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब मॉल के बेसमेंट में बने सीटी स्कैन सेंटर सह लैब में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा मॉल और एक रेस्टोरेंट धुएं से भर गया।

Huge fire in V Mart Mall
Huge fire in V Mart Mall - फोटो : social media

Bihar News: मुंगेर के कासिमबाजार थाना क्षेत्र स्थित वी-मार्ट मॉल में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब मॉल के बेसमेंट में बने सीटी स्कैन सेंटर सह लैब में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा मॉल और एक रेस्टोरेंट धुएं से भर गया। मौके पर मौजूद स्टाफ और ग्राहक घबराकर बाहर भागने लगे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। लैब में सीटी स्कैन और अन्य जांच के लिए कई अत्याधुनिक मशीनें लगी थीं जो आग की चपेट में आ गईं।

दमकल की चार गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 नंबर, पुलिस और फायर ब्रिगेड को खबर दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन बड़ी और एक छोटी दमकल पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई। दमकल कर्मियों ने मॉल और उसके ऊपरी हिस्से में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

भारी नुकसान, बाल-बाल बचे लोग

भीषण आग से सीटी स्कैन सेंटर और लैब की मशीनें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। हालांकि समय रहते सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के दौरान पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया था। कई मिनटों तक बेसमेंट और मॉल में धुआं छाया रहा।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

फायर ब्रिगेड की प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है। दमकल विभाग ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक लाखों रुपये की मशीनें नष्ट हो चुकी थीं। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। मॉल प्रबंधन से सुरक्षा मानकों और फायर सेफ्टी इंतजामों की जानकारी भी मांगी गई है।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज की रिपोर्ट