LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar news: भारत-पाक युद्ध के बीच बिहार में हाई अलर्ट, पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, सोशल मीडिया पर पैनी नजर, होटलों में छापेमारी, रेलवे स्टेशनों पर सघन जांच

Bihar news:भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध के मद्देनज़र, बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी की गई सनसनीखेज एडवायजरी के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है। ..

High alert in Bihar
बिहार में हाई अलर्ट- फोटो : reporter

Bihar news:भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध के मद्देनज़र, बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी की गई सनसनीखेज एडवायजरी के बाद मुंगेर पुलिस एक्शन में आ गई है। जिले में संभावित आतंकी गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर अभियान छेड़ दिया है।

मुंगेर के एसपी सैयद इमरान मसूद ने इस संवेदनशील मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए मुंगेर पुलिस पूरी तरह से हाई अलर्ट पर है। मुख्यालय द्वारा जारी एडवायजरी के अनुपालन में, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जिले के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों जैसे आईटीसी और रेलवे स्टेशनों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं और उसे और मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

शहर की सड़कों पर पुलिस की भारी उपस्थिति देखी जा रही है, जिससे आम लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा हुआ है। पुलिस की विशेष टीमें होटलों और लॉजों में गहन तलाशी अभियान चला रही हैं और बाहर से आए प्रदेशियों की जानकारी जुटा रही हैं।

NSIT
Nsmch

साइबर जगत पर भी पुलिस की पैनी नजर है। एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एक विशेष सेल लगातार सोशल मीडिया की निगरानी कर रहा है।

एसपी सैयद इमरान मसूद ने मुंगेर की जनता से अपील की है कि वे किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और न ही ऐसी अफवाहों को फैलाएं। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध गतिविधि या सूचना मिलती है, तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

वहीं, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) भी पूरी तरह से मुस्तैद है। जमालपुर, मुंगेर और बरियारपुर रेलवे स्टेशनों पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही, जमालपुर रेल सुरंग की भी लगातार निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।

भारत-पाक युद्ध के बीच मुंगेर पुलिस और आरपीएफ का यह संयुक्त अभियान जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस प्रशासन हर स्तर पर सतर्क है और किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान