LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar Health: बिहार में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को नई उड़ान, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने किया 11 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का शिलान्यास, कहा – पंचायत स्तर तक पहुंचेगी सुविधा

Bihar Health: स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बिहार सरकार ने एक और कदम बढ़ाया है।...

Bihar Health
बिहार में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को नई उड़ान- फोटो : reporter

Bihar Health: स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बिहार सरकार ने एक और कदम बढ़ाया है। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने गुरुवार को मुंगेर सदर अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 4.71 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 11 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स का शिलान्यास किया।इस मौके पर मुंगेर और तारापुर के विधायक, सदर अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता (आशा दीदी) मौजूद रहीं।

स्वास्थ्य मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि "2005 से पहले बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा चुकी थी, लेकिन आज के दिन स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है।" उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बाद सरकार ने अस्पतालों में बेड की संख्या में इजाफा किया है और अब स्वास्थ्य सुविधाओं को पंचायत स्तर तक पहुंचाने का काम तेज़ी से हो रहा है।

बिहार में स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रमुख उपलब्धियां:टीकाकरण के क्षेत्र में बिहार देश में नंबर वन बन चुका है।बिहार देश का पहला राज्य बना, जहां 9 से 14 वर्ष की बच्चियों को बच्चेदानी के मुख के कैंसर (HPV) से बचाव के लिए वैक्सीन दी जा रही है।बाल हृदय योजना के तहत सरकार अब बच्चों के हृदय में छेद का निःशुल्क इलाज करवा रही है।7468 ANM की ऐतिहासिक नियुक्ति के साथ स्वास्थ्य विभाग में मानव संसाधन की कमी दूर की जा रही है।ANM, GNM, पैरामेडिकल और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य केंद्रों को स्थानीय स्तर तक सशक्त किया जा रहा है, जिससे गांव-गांव में बेहतर इलाज संभव हो सके

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान