LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News: ढलते सूरज की लालिमा में नहाती हवेली खड़गपुर झील, सूर्यास्त देखने के लिए उमड़ रहा है सैलानियों का रेला

Bihar News: पहाड़ों की ओट में स्थित यह झील जैसे-जैसे ठंड की दस्तक गहरी होती जा रही है, वैसे-वैसे अपनी नैसर्गिक खूबसूरती से लोगों को दीवाना बना रही है।

Bihar News: ढलते सूरज की लालिमा में नहाती हवेली खड़गपुर झील,
ढलते सूरज को देखने का जुनून - फोटो : SOCIAL MEDIA

Munger: हवेली खड़गपुर झील इन दिनों सैलानियों का नया आशियाना बन चुकी है। पहाड़ों की ओट में स्थित यह झील जैसे-जैसे ठंड की दस्तक गहरी होती जा रही है, वैसे-वैसे अपनी नैसर्गिक खूबसूरती से लोगों को दीवाना बना रही है। करीब 45 किलोमीटर दूर मुख्यालय से बसे इस झील के चारों तरफ फैले हरे-भरे पहाड़, शांत आबोहवा और झील की चमचमाती सतह—सब मिलकर एक ऐसा मंज़र रचते हैं, जिसे देखकर दिल सुकून से भर उठता है।

सबसे ज्यादा भीड़ सनसेट पॉइंट पर उमड़ती है। जैसे ही सूरज पहाड़ियों के पीछे उतरने लगता है, उसके सुनहरे और लालिमा लिए किरणें झील के पानी पर यूँ बिखरती हैं मानो किसी कैनवास पर खुदा हुआ ख़्वाब हो। यह दृश्य इतना मनमोहक होता है कि सैलानी देर शाम तक सिर्फ उस पल का इंतजार करते बैठते हैं। झील के नए बने सेल्फी प्वाइंट पर पर्यटकों की भीड़ शाम ढलते ही जमने लगती है, हर कोई अपने कैमरे में इस लम्हे को हमेशा के लिए कैद करने की कोशिश में जुटा रहता है।

ठंड के मौसम में जब हल्की-सी गुनगुनी धूप झील के किनारों को सहलाती है, तो माहौल में एक अनोखी नर्माहट घुल जाती है। दूर-दराज से आए लोग यहां पिकनिक मनाते, झील के पानी में बोटिंग करते और पहाड़ियों के बीच बहती ठंडी हवा का लुत्फ़ उठाते नजर आते हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए झील के किनारे कैफेटेरिया, रेस्टोरेंट, नई सड़कें, आकर्षक लाइटिंग और आधुनिक सेल्फी प्वाइंट जैसी सुविधाओं को विकसित किया गया है। साथ ही, बोटिंग को और बेहतर बनाने की दिशा में भी तेजी से काम जारी है।

शहर के शोर-शराबे से दूर, यह झील अब लोगों के लिए नफ़्स को सुकून देने वाला एक बेहतरीन ठिकाना बन चुकी है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान