LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : मुंगेर में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का भव्य रोड शो, एक बार फिर एनडीए सरकार के नारों से गूंजा शहर

Bihar News : मुंगेर में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी क

Munger : बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज मुंगेर में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने के लिए भव्य रोड शो किया। रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं और आम लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

हवाई अड्डे से कोणार्क सिनेमा रोड तक का सफ़र

स्मृति ईरानी हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से शहर में प्रवेश किया। वह कोणार्क सिनेमा रोड तक आईं, जहां से उन्होंने खुली जिप्सी में बैठकर शहर का भ्रमण किया। उनका यह रोड शो मुंगेर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जिससे पूरे शहर का माहौल चुनावी हो गया।

महिलाओं और युवाओं की बड़ी भागीदारी

रोड शो में भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय स्वयं स्मृति ईरानी के साथ मौजूद थे। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं और बाइक सवार युवा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, जो भाजपा के पक्ष में ज़ोरदार नारे लगा रहे थे। रास्ते में कई स्थानों पर आम लोगों ने उत्साह के साथ फूलों की वर्षा की और माल्यार्पण कर स्मृति ईरानी का भव्य स्वागत किया।

मतदान की अपील और जनसमर्थन का उत्साह

स्मृति ईरानी को देखने और उनका अभिवादन करने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और मुंगेर की जनता से भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय के पक्ष में मतदान करने की अपील की। रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा “भाजपा विजयी हो” के नारे बार-बार गूंजते रहे।

NSIT
Nsmch

चुनावी माहौल को मिली गति

स्मृति ईरानी का यह रोड शो मुंगेर में भाजपा के चुनाव प्रचार को एक नई गति देने वाला साबित हुआ। कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस रोड शो से पार्टी प्रत्याशी कुमार प्रणय के पक्ष में मजबूत जनलहर बनी है, जो आने वाले मतदान में निर्णायक साबित होगी। यह रोड शो मुंगेर की राजनीतिक सरगर्मी को चरम पर ले गया।

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट