LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar Politics : पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने वोटर अधिकार यात्रा को बताया फ्लॉप, बिहार की जनता को भड़काने का लगाया आरोप

Bihar Politics : पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने

MUNGER : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन मुंगेर पहुंचे। जहां भाजपा के विधायक और अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा की राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पूरी तरह फ्लॉप हो रही है। राहुल की यात्रा में वे लोग शामिल है कि जो विधायक सांसद बनाना चाहते है। वे ही उनके साथ साथ घूम रहे है। 

राहुल गांधी बिहार की जनता को भड़का रहे है।  विपक्ष के नेता की मर्यादा तोड़ रहे है, वे देश के साथ नहीं है। सेना बोले पक्ष में तो वे विपक्ष में बोलते है। ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के प्रोपगेंडा का समर्थन कर रहे हैं। देश जानना चाहता है कि वे ऐसा क्यों कर रहे है। कर्नाटक, तेलंगाना, रायबरेली में जब वे जीतते है तो चुनाव आयोग अच्छा है।  और जहां हार होती है तो चुनाव आयोग को बदनाम करते है। 

कहा की दिल्ली कि तरह बिहार में भी कांग्रेस जीरो पर आउट होने वाली है। इस कारण अभी से चुनाब आयोग को बदनाम करना चाहते है। मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी का कोई काट नहीं है। बिहार में एनडीए जीतेगी और सरकार बनाएगी। सरकार ने नमो भारत, बंदे भारत की सौगात बिहार को दिया गया। बिहार फूड प्रोसेसिंग पटना में दूसरा एमएस बनेगा। राम मंदिर की तरह माता जानकी मंदिर का शिलान्यास किया गया। 50 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार दिया गया और 1 करोड़ को देने का इरादा है।

हुसैन ने कहा की 125 यूनिट बिजली फ्री देने लगे तो राजद की बत्ती गुल हो गई । इसके साथ ही कई योजना के विषय में बताया जो सरकार के द्वारा बिहार में चलाया जा रहा है। साथ भी मुंगेर के विकास के लिए मुंगेर सांसद और विधायक को उन्होंने बधाई दी। साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री के हमला के मामले में बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री की लोकप्रियता काफी ज्यादा है। उनपर हमला की उच्च स्तरीय जांच की जाएगी।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट