LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election News : पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किया नामांकन, कहा बिहार की माटी का कर्ज चुकाना है...

Bihar Election News : पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे ने निर्दलीय

MUNGER : मुंगेर जिला अंतर्गत 166 जमालपुर विधानसभा सीट से एक बड़े और चर्चित नाम ने आज चुनावी मैदान में एंट्री ले ली है। पूर्व आईपीएस अधिकारी और हिंद सेना के संस्थापक शिवदीप लांडे ने आज निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। जमालपुर से नामांकन दाखिल करने के लिए शिवदीप लांडे सैकड़ों समर्थकों के साथ मुंगेर के सदर एसडीओ कार्यालय पहुंचे। 

नामांकन के बाद माहौल पूरी तरह लांडे समर्थकों के नारों से गूंज उठा शिवदीप लांडे जिंदाबाद!”, “भ्रष्टाचार मिटाओ, लांडे को जिताओ। मीडिया को दिए अपने बयान में उन्होंने कहा कि बिहार की माटी का जो कर्ज है, उसी को चुकाने के लिए निकला हूं। मैंने हिंद सेना बनाई थी, लेकिन उसका रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका। इसलिए इस बार मैं निर्दलीय लड़ रहा हूं। 

कहा की अब फैसला जनता के हाथ में है कि वे कैसा बिहार चाहते हैं। नामांकन के बाद जो नज़ारा देखने को मिला, वो किसी जश्न से कम नहीं था। समर्थकों ने शिवदीप लांडे को गोद में उठा लिया,फूलों की माला पहनाई और जमकर बधाई दी। आईपीएस कार्यकाल के दौरान अपने सख्त तेवरों और एक्शन वाले अंदाज़ के लिए चर्चित रहे शिवदीप लांडे ने कहा जब नेतृत्व मेरा होगा तो माताएं और बहनें सुरक्षित रहेंगी, भ्रष्टाचार खत्म होगा,और बिहार की 50 प्रतिशत समस्या अपने आप समाप्त हो जाएगी।

लांडे ने कहा की बाकी 50 प्रतिशत से लड़ने का तरीका मुझे सिस्टम के अंदर रहकर आता है । अब देखना दिलचस्प होगा कि जमालपुर की जनता इस “एक्शन हीरो” अधिकारी को अपनाती है कि नहीं ।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट