LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Road Accident: कुहासे ने ली एक की जान,नेशनल हाईवे 80 पर दर्दनाक हादसा, एक दोस्त की मौके पर मौत, दो गंभीर

Bihar Road Accident:घने कुहासे और ठंड के कारण दृश्यता कम होने से नेशनल हाईवे-80 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया।

Bihar Road Accident
कुहासे ने ली एक की जान- फोटो : reporter

Bihar Road Accident: घने कुहासे और ठंड के कारण दृश्यता कम होने से  नेशनल हाईवे-80 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 25 वर्षीय राहुल कुमार, निवासी सुल्तानगंज, भागलपुर, की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी नवनीत और ऋतुराज गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदयपुर के पास देर रात करीब 1 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, राहुल अपने दोस्तों नवनीत और ऋतुराज के साथ किसी काम से सुल्तानगंज से मुंगेर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक पिकअप वैन, जो मुंगेर से सुल्तानगंज की दिशा में जा रही थी, से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि XUV कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चालक राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोनों साथी कार के अंदर बुरी तरह फँस गए। आसपास के लोगों ने जोरदार आवाज सुनकर दौड़कर मौके पर पहुँचकर पुलिस को सूचना दी और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। दोनों घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के घर में कोहराम मच गया है।

NSIT
Nsmch

राहुल के बड़े भाई बिट्टू कुमार ने बताया कि राहुल देर रात बिना बताए दोस्तों के साथ कार लेकर घर से निकला था। करीब दो बजे किसी का फोन आया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है। जब तक हम पहुँचे, वह हमें छोड़कर चला गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रात में गहरा कुहासा और ठंड के कारण दृश्यता बेहद कम थी, जिसकी वजह से यह टक्कर हुई। पुलिस ने बताया कि दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर कुहासे में वाहन चलाने को लेकर सतर्कता की जरूरत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से हाईवे पर पर्याप्त रोशनी और स्पीड नियंत्रण उपायों की मांग की है, ताकि ऐसी त्रासदी दोबारा न हो।

रिपोर्ट- इम्तियाज खान