LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News:वकीलों और पेशकार के बीच जमकर जूत्तम पैजार, व्यवहार न्यायालय में हड़कंप, जिला जज से हस्तक्षेप की मांग

Bihar News: व्यवहार न्यायालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक पेशकार और वकील रिकॉर्ड दिखाने को लेकर आपस में भिड़ गए।...

Fierce scuffle between lawyers and lawyers commotion in civi
वकीलों और पेशकार के बीच जमकर जूत्तम पैजार- फोटो : reporter

Bihar News:मुंगेर व्यवहार न्यायालय में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक पेशकार और वकील रिकॉर्ड दिखाने को लेकर आपस में भिड़ गए। इस विवाद के कारण कोर्ट का काम काफी देर तक बाधित रहा। घटना की जानकारी मिलने पर जिला जज ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया और न्यायलय का कार्य फिर से शुरू करवाया।

क्या है पूरा मामला?

घटना मुंगेर किला परिसर स्थित मुंगेर व्यवहार न्यायालय परिसर की है। बताया जा रहा है कि रिकॉर्ड दिखाने को लेकर एक कोर्ट के पेशकार और व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता के बीच बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही विवाद में बदल गई। इस विवाद के बाद पूरे कोर्ट परिसर में कुछ देर के लिए हड़कंप का माहौल बन गया और न्यायिक कार्य भी प्रभावित हुआ।

अधिवक्ताओं ने जिला जज से की मुलाकात

इस मामले के बाद, व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला जज से मुलाकात की और उन्हें पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी दी, साथ ही एक ज्ञापन भी सौंपा। विधिज्ञ संघ मुंगेर की महासचिव रानी कुमारी ने बताया कि यह विवाद रिकॉर्ड दिखाने को लेकर पेशकार और अधिवक्ता के बीच हुआ था, जिससे कोर्ट का कामकाज बाधित हो गया था।

जिला जज ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया है कि वे पूरे मामले की जांच करेंगे, जिसके बाद सभी अधिवक्ता अपने-अपने काम पर लौट आए और कोर्ट का कार्य सामान्य हो सका।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान