LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025 : सिंबल न मिलने का दर्द लेकर सकलदेव बिंद ने वीआईपी को कहा बाय-बाय, कहा इस बार फिर एनडीए की होगी जीत

Bihar Election 2025 : सिंबल न मिलने का दर्द लेकर सकलदेव बिंद

MUNGER : मुंगेर में सोना, हथियार और कुत्ता तीनों के शौकीन VIP पार्टी के बागी नेता सकलदेव बिंद ने इस बार राजनीति में ट्विस्ट ला दिए हैं। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मंच से खुल्लमखुल्ला महागठबंधन के विरोध में  मोर्चा खोल दिया। जिससे महागठबंधन के माथे पर पसीना आ गया है और NDA के चेहरे पर मुस्कान आ गई है। दरअसल, तारापुर विधानसभा सीट से टिकट न मिलने का “गम” सकलदेव बिंद को इतना खल गया कि उन्होंने पार्टी को “बाय-बाय VIP” कहकर सीधे “Welcome BJP” कर डाला। 

महागठबंधन से सिंबल न मिलने का दर्द लेकर बिंद ने पार्टी को अलविदा कह दिया। अमित शाह के चुनावी मंच से कहा अब मैं खुद सिंबल नहीं, ‘सिग्नल’ दूंगा NDA को जीत का और फिर क्या था, अब बिंद समाज NDA के साथ, और बाकी सब अपने आप समझ लीजिए। 

अब सवाल बड़ा है —क्या बिंद का यह बगावती अंदाज़ तारापुर में महागठबंधन के लिए “बिंदास मुसीबत” बन जाएगा या फिर राजनीति के इस खेल में ये बिंद बन जाएंगे NDA की “गोल्डन जीत” का “सोने का बिंदु। 

सकलदेव बिंद ने मंच से खुल कर अपने दिल की बात की और कहा कि महागठबंधन इस चुनाव में 80 से 85 सीटों पर ही सिमट कर रह जाएगी और एनडीए पुनः बहुमत में आ सरकार बनाएगी। साथ ही बताया कि किस प्रकार उन्होंने ने वीआईपी को सींचने का काम किया और कैसे vip पार्टी और महागठबंधन ने वादा कर उसके पीठ पर खंजर भौंकने का काम किया।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट