LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar News : मुंगेर में बेख़ौफ़ चोरों ने मचाया तांडव, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर की चोरी, 25 लाख के गहनों और सामान पर किया हाथ साफ़

Bihar News : मुंगेर में बेख़ौफ़ चोरों का तांडव लगातार जारी है. इसी कड़ी में चोर्रों ने एक रिटायर्ड रेलकर्मी के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. जहाँ चोरों ने 25 लाख के जेवरात और सामान पर हाथ साफ़ कर दिया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : मुंगेर में बेख़ौफ़ चोरों ने मचाया तांडव, रिटायर्ड
रिटायर्ड रेलकर्मी के घर चोरी - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : जिले के आदर्श थाना जमालपुर अंतर्गत छोटी दौलतपुर गली नंबर 3 में रहने वाले सेवानिवृत्ति रेल कर्मी राजेंद्र कुमार के घर अज्ञात चोरों ने बंद घर का आठ ताला तोड़कर नगदी सहित 25 लाख रुपया मूल्य का सोना चांदी का जेवरात,बर्तन एवं कीमती कपड़े चोरी कर लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। रेलकर्मी के घर चोरी की घटना के बारे में रेल कर्मी की बेटी नूतन कुमारी ने बताया की पिछले 31 मई को पिताजी एवं माता प्रेमलता अपना इलाज करवाने को लेकर बाहर गए हुए है। 

इस दौरान मैं खुद सुबह शाम पिताजी के घर को देखने आती-जाती थी पर रात में यहां नहीं रुकती थी। क्योंकि घर में तो सीसीटीवी कैमरा लगा था। बुधवार की सुबह पड़ोसियों के द्वारा यह जानकारी मिली कि आपके घर का सभी दरवाजा खुला है। यह सुनकर मैं कारखाना से देखने घर आई तो पता चला कि घर में तो चोरी हो गई। चोर ने घर के अंदर कुल आठ दरवाजे तीन गोदरेज का ताला तोड़कर लगभग 25 लाख की संपत्ति चोरी कर चलते बने। रेल कर्मी की पुत्री ने यह भी बताया की मां से बात करने पर पता चला कि गोदरेज के लॉकर में लगभग एक लाख रुपए नगद, 23 भर सोना, डेढ़ किलो चांदी, कासा एवं पीतल का बर्तन की चोरी हुई है।

रेलकर्मी की पुत्री ने यह भी बताया कि चोरी की घटना के बारे में जमालपुर पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है और कार्रवाई को लेकर लिखित आवेदन भी थाना में दिया गया है। इधर चोरी की घटना की जांच करने पहुंची जमालपुर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करते घर में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखना चाहा तो पता चला कि चोर ने हार्ड डिस्क को क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने इस मामले को लेकर बताया कि रेल कर्मी अभी बाहर है। उनके आने के बाद जो भी आवेदन दिया जाता है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इधर मोहल्ले में इस तरह की चोरी की घटना होने के बाद आसपास के लोगों में भय का माहौल देखा जा रहा है और पुलिस गश्ती पर कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं।

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट