LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Crime : मुंगेर में एसटीएफ और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, सैकड़ों राउंड चली गोलियां, मौके का फायदा उठाकर भागे नक्सली

Bihar Crime : बिहार के मुंगेर जिले में एसटीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गयी. इस दौरान दोनों ओर से सैकड़ों राउंड फायरिंग की गयी......पढ़िए आगे

Bihar Crime : मुंगेर में एसटीएफ और नक्सलियों के बीच हुई मुठभ
नक्सलियों से मुठभेड़ - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : पुलिस अधीक्षक मुंगेर से प्राप्त "C" लेवल जंगल ऑप्स प्लान के अनुपालन के क्रम में STF की विशेष टीम की मुंगेर जिला के हवेली खड़गपुर थाना अंतर्गत जंगल पहाड़ी क्षेत्र में स्थित ग्राम राजासराय में शनिवार को लगभग संध्या 06:15 बजे कुख्यात नक्सली सुरेश कोड़ा के दस्ता से मुठभेड़ हो गई, जिसमें सुरेश कोड़ा के जख्मी होने की सूचना है। 

इस मुठभेड़ में नक्सली दस्ता जंगल, पहाड़ी क्षेत्र एवं अंधेड़े का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे हैं। इस मुठभेड़ में नक्सलियों के द्वारा लगभग 125 चक्र एवम पुलिस के द्वारा 80 चक्र फायरिंग की गई है। 

मौके से काफी मात्रा में खाली खोखे बरामद किए गए हैं। घटना के बाद STF की टीम एवं अन्य सुरक्षा बलों के द्वारा लगातार कॉम्बिंग एवं सर्च अभियान के तहत जख्मी सुरेश कोड़ा की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट