LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

3 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर अड़े कर्मचारी: प्रशासन ने सुरक्षा के बीच शुरू कराया कामकाज, मुख्य बाजारों में लगा कूड़े का ढेर

अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के तीसरे दिन शनिवार को स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई। प्रशासनिक कार्रवाई से नाराज हड़ताली कर्मचारियों ने हाथों में झाड़ू लेकर पूरे शहर में उग्र प्रदर्शन किया...

3 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर अड़े कर्मचारी: प्रशासन ने
3 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर अड़े कर्मचारी- फोटो : इम्तियाज खान

Munger : जिले में अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के तीसरे दिन शनिवार को स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई। जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम कार्यालय का ताला खुलवाया। इसके बाद ड्यूटी पर लौटे कर्मचारियों के साथ निगम का कामकाज शुरू कराया गया और नगर आयुक्त ने कार्यालय पहुंचकर लंबित फाइलों का निपटारा शुरू कराया।


कार्रवाई से भड़के हड़ताली कर्मी, झाड़ू लेकर सड़कों पर निकाला विरोध जुलूस

प्रशासनिक कार्रवाई से नाराज हड़ताली कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पुलिस बल के सहारे आंदोलन दबाने का आरोप लगाते हुए हाथों में झाड़ू लेकर पूरे शहर में उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि पुलिसिया दबाव में आकर वे अपना आंदोलन वापस नहीं लेंगे।


सड़कों पर बिखेरा तीन दिनों का जमा कचरा, मुख्य बाजार में आवागमन ठप

विरोध दर्ज कराने के लिए हड़ताली कर्मियों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में पिछले तीन दिनों से एकत्र कचरे को उठाकर सड़कों पर फैला दिया। मुख्य बाजार और एक नंबर ट्रैफिक चौक सहित कई प्रमुख इलाकों में कचरे के ढेर लग जाने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। शहर भर में फैली दुर्गंध और गंदगी के कारण आम लोगों तथा राहगीरों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा।


नियमितीकरण और एसीपी लागू करने की मांग पर अड़े कर्मचारी

हड़ताली कर्मचारी संगठन का कहना है कि वे सेवा नियमितीकरण, ठेका प्रथा को पूरी तरह समाप्त करने और एसीपी (ACP)-एमएसीपी (MACP) का लाभ लागू करने जैसी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार और प्रशासन उनकी मांगों पर लिखित में सकारात्मक फैसला नहीं लेते, तब तक यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।


नागरिक सेवाएं बहाल करना प्राथमिकता, गतिरोध सुलझाने की कोशिश जारी

NSIT
Nsmch

दूसरी ओर, मौके पर तैनात मजिस्ट्रेट व सदर बीडीओ विश्वजीत कुमार ने बताया कि शहर में आवश्यक नागरिक सेवाओं और सफाई व्यवस्था को बहाल रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसीलिए पुलिस सुरक्षा के बीच कार्यालय को खुलवाकर कामकाज शुरू कराया गया है। फिलहाल शहर में फैले कचरे और बने गतिरोध को समाप्त करने के लिए प्रशासन व कर्मचारियों के बीच वार्ता का दौर जारी है।


इम्तियाज की रिपोर्ट