LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025 : नक्सलियों के गढ़ में घुसकर चुनाव कराएगा निर्वाचन आयोग, मुंगेर में पहली बार नहीं होगी मतदान केद्रों की शिफ्टिंग, सुरक्षा के किये गए पुख्ता इंतजाम

Bihar Election 2025 : इस बार मुंगेर में मतदान केन्द्रों का शिफ्टिंग नहीं किया जायेगा. नक्सलियों के गढ़ में इस बार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं.......पढ़िए आगे

Bihar Election 2025 : नक्सलियों के गढ़ में घुसकर चुनाव कराएगा
नक्सलियों के गढ़ में चुनाव - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : मुंगेर में होने वाला विधान सभा चुनाव इस बार एक नया अध्याय लिखने वाला है। कल तक जिस नक्सलियों से डर कर नक्सल प्रभावित गांवों से बूथ को शिफ्ट कर दूसरे जगह ले जाया जाता था। लेकिन इस बार जिला प्रशासन के द्वारा नक्सलियों को बैक फूट पर धकेलते अब उन नक्सलियों के गढ में मतदान कराया जा रहा है।  जिसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। 

बताते चले कि पिछले कई चुनाव चाहे वो सांसद, विधायक या पंचायत स्तरीय चुनाव हो। हवेली खड़गपुर जो एक नक्सल प्रभावित प्रखंड है वहां के भीम बांध सहित कुल 7 नक्सल प्रभावित गांवों के मतदान केंद्रों को दूसरे जगह शिफ्ट कर वहां वोट करवाया जाता था। लेकिन इस बार नक्सलियों के गढ़ में ही घुस निर्वाचन आयोग चुनाव करा रहा है। 

इस मामले में डीएम व एसपी ने बताया कि खड़गपुर प्रखंड में 7 ऐसे मतदान केंद्र थे, जो पूर्व में नक्सल प्रभावित थे. जिसके कारण मतदान केंद्रों को शिफ्ट किया जाता था। लेकिन इस बार एक भी मतदान केंद्र शिफ्ट नहीं होगा। क्योंकि मुंगेर में नक्सल गतिविधि पर पूरी तरह से लगाम लग चुका है। इसलिए इस बार खड़गपुर के भीमबांध व पैसरा में अवस्थित सातों मतदान केंद्र पर चुनाव आयोग के निर्देश पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी।  

डीएम व एसपी ने बताया कि अब नक्सली क्षेत्रों में सीआरपीएफ का स्थाई कैंप बना दिया गया है। साथ ही अर्धसैनिक बल, एसटीएफ एवं जिला पुलिस लगातार उस क्षेत्र में फ्लैग मार्च, एरिया डोमिनेशन का कार्य कर रही है। वहां भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न कराया जायेगा। इसके बाद वहां के स्थानीय ग्रामीण भी काफी खुश दिखाई पड़ रहे है। ग्रामीणों ने भी बताया कि पहले उन्हें गांव छोड़ करीब 15 किलोमीटर दूर जा वोट देना होता था। लेकिन इस बार वे अपने ही गांव में वोट दे सकेंगें, जिससे वोट का प्रतिशत भी बढ़ेगा।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट