LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

धान के खेत में मिला बुजुर्ग का शव, शरीर पर थे जख्म के कई निशान, परिजनों ने बता दिया क्या हुआ था

- मुंगेर धान कटे खेत में 60 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका । मृतक के शरीर पर कई जख्म के निशान । परिजनों में मचा कोहराम । पुलिस जांच में जुट गयी है ।

धान के खेत में मिला बुजुर्ग का शव, शरीर पर थे जख्म के कई निश

Munger  : मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सहोंडा जवाहरनगर गांव के बीच एक धान कटे खेत में 60 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीण जब शौच के लिए खेत की ओर गए तो धान कटे हुए खेत में शव देखकर दंग रह गए। इसकी सूचना तुरंत संग्रामपुर थाना पुलिस को दी गई। 

सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष विनोद कुमार झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से शव की पहचान के लिए पूछताछ की। जिसके बाद मृतक की पहचान बेलहर थाना क्षेत्र के खुटहरी गांव निवासी 60 वर्षीय अनारशी शर्मा के रूप में हुई। 

घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई, जिसके बाद उसके पुत्र सुभीत शर्मा, पत्नी जुली देवी एवं बड़े बेटे की पत्नी नूतन देवी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम करीब 4 बजे मृतक अपने ही गांव के निक्की पासवान के साथ घर से निकले थे और कहा था कि वह कुछ देर में लौट आएंगे। 

लेकिन देर रात तक नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की तथा बेलहर थाना में इसकी सूचना दी। आज ग्रामीणों ने बताया कि संग्रामपुर थाना क्षेत्र के जवाहरनगर गांव के पास खेत में उनकी हत्या कर शव फेंका गया है। मृतक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे साफ है कि उनकी हत्या पीट-पीटकर की गई है। 

NSIT
Nsmch

घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर मृतक के कपड़े तथा एक हाथ में पहनने वाला मठिया भी बरामद हुई है। पुलिस हत्या के हर पहलू की सघन जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार परिजनों का आवेदन प्राप्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Report – md. Imtiyaz khan