LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Teacher News: छात्र से तंबाकू बनवाकर खाना शिक्षक को पड़ा महंगा, शिक्षा विभाग ने किया निलंबित, वीडियो हुआ था वायरल

Bihar Teacher News: बिहार के मास्टर साहब छात्र से तंबाकू बनवाकर खाते हैं। वहीं इसका वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई कर दी। विभाग ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है...

निलंबित
शिक्षक निलंबित - फोटो : social media

Bihar Teacher News: बिहार के मास्टर साहब को छात्र से तंबाकू बनवाकर खाना महंगा पड़ा है। शिक्षा विभाग ने एक्शन लेते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया है। दरअसल, मामला मुंगेर विश्वविद्यालय के आरएस कॉलेज का है। जहां इंटरनल परीक्षा के दौरान राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर शर्माराम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में वे परीक्षा के बीच में छात्र से तंबाकू (खैनी) बनवाकर खाते नजर आ रहे थे। 

छात्र से तंबाकू बनवाकर खा रहे थे शिक्षक

जानकारी के मुताबिक, यह घटना कुछ दिन पुरानी है। परीक्षा के दौरान प्रोफेसर शर्माराम छात्रों की उत्तरपुस्तिकाएं जमा कर रहे थे। उसी दौरान एक छात्र ने उनके लिए खैनी तैयार कर दी, जिसे प्रोफेसर ने वहीं बैठकर सार्वजनिक रूप से सेवन किया। परीक्षा हॉल में हुई इस पूरी घटना को किसी ने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया था।

शिक्षा विभाग ने किया निलंबित 

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही प्रोफेसर से स्पष्टीकरण मांगा गया था। उनकी ओर से जवाब मिलने के बाद विश्वविद्यालय को रिपोर्ट भेजी। लेकिन संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं होने के कारण शिक्षक को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। बता दें कि इस घटना को लेकर कई छात्र संगठनों ने निंदा की थी।