LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News : मुंगेर में बारात लगने के दौरान वर-वधु पक्ष आपस में भिड़े, तीन लोग हुए जख्मी, पुलिस ने किया बीच बचाव

Bihar News : मुंगेर में दरवाजे पर बारात लगने के दौरान वर और वधू पक्ष आपस में भिड़ गए. दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चलें. जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए.....पढ़िए आगे

Bihar News : मुंगेर में बारात लगने के दौरान वर-वधु पक्ष आपस
वर वधू पक्ष में भिडंत - फोटो : imtiyaz

MUNGER : जिले में बारात के दौरान वर पक्ष और वधू पक्ष में मारपीट का मामला सामने आया है। जहाँ मारपीट में जम कर लाठी डंडे चले हैं। इस घटना में वर पक्ष के तीन घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है। पुलिस के बीच बचाव के बाद शादी संपन्न कराया गया। पूरा मामला मुंगेर जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पीड़ पहाड़ इलाके का है। जहां के निवासी रामानंद मंडल के यहां उसकी बेटी की शादी थी। 

इनके यहां लखीसराय जिला के खावा चाय टोला निवासी दुखिद्द महतो अपने बेटे की बारात ले पहुंचे थे। जब बारात देर रात निकल उसके दरवाजे पर लगी और वर वधू का जयमाला संपन्न हुआ तो उसी दौरान वर पक्ष और बधू पक्ष के लोगों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गया। जो मारपीट का रूप ले लिया। फिर दोनों तरफ से जम कर मारपीट हुआ। 

इस मारपीट में लाठी डंडा तक चल गया । जिसमें वर पक्ष के तीन रिश्तेदार जख्मी हो गए ।  वहीं इस दौरान किसी के द्वारा डायल 112 को इस बात की सूचना दे दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच जिंदौल 112 के जवानों के द्वारा मामला को शांत करवाया गया । और सभी जख्मी को इलाज के के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया । इसके बाद वर पक्ष के द्वारा शादी करने से मना कर दिया गया। 

वहीं पुनः डायल 112 के पहल के बाद शादी का कार्य भी सम्पन्न हुआ । वर पक्ष के विद्यानंद महतो ने बताया कि जय माला के बात वधु पक्ष ने उन लोगों के साथ मारपीट किया। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। उसके बाद पुलिस आई तो मामला शांत हुआ और पुलिस वालों ने दोनों पक्ष से बात कर शादी करवा दिया गया ।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट