LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : मुंगेर में नशेड़ी की करतूत: विवाद सुलझाने गई बुजुर्ग महिला को मारी गोली, ग्रामीणों ने आरोपी को जमकर कूटा

Bihar News : मुंगेर में नशेड़ी की करतूत: विवाद सुलझाने गई बुज

MUNGER : जिले के सफियासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेम टोला फरदा गांव में सोमवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नशे में धुत एक युवक ने सरेआम गोलीबारी कर दी। इस घटना में गांव की ही एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला, मसोमात बंदना देवी, गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली महिला की बाईं जांघ में लगी है। वारदात के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी युवक को मौके पर ही दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।

ऑटो की टक्कर से शुरू हुआ था विवाद 

घटना की पृष्ठभूमि सोमवार सुबह लखीसराय के सूर्यगढ़ा में हुई एक मामूली दुर्घटना से जुड़ी है। बताया जाता है कि प्रेम टोला निवासी सुगन यादव और मन्नू यादव के सीएनजी ऑटो के बीच आपस में टक्कर हो गई थी, जिसे लेकर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। जब दोनों ऑटो लेकर वापस गांव पहुंचे, तो परिवार के सदस्यों ने मामले को शांत कराने की कोशिश की। सुगन यादव तो मान गया, लेकिन नशे में धुत मन्नू यादव लगातार विवाद पर आमादा रहा।

बीच-बचाव करने गई चाची को लगी गोली 

शाम को जब सुगन के परिजनों ने एक बार फिर मन्नू को समझाने का प्रयास किया, तो वह अचानक उग्र हो गया। आवेश में आकर मन्नू ने अपनी पिस्तौल से गोली चला दी। दुर्भाग्यवश, वह गोली सुगन यादव की रिश्ते की चाची बंदना देवी को जा लगी। गोली लगते ही बुजुर्ग महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। महिला को गिरते देख ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने भागने की कोशिश कर रहे मन्नू को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी।

सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज 

परिजनों और ग्रामीणों ने घायल महिला बंदना देवी और जख्मी आरोपी मन्नू यादव को तत्काल इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों से प्रारंभिक पूछताछ की। डॉक्टरों के अनुसार, महिला की स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन उसे कड़ी निगरानी में रखा गया है। वहीं, आरोपी युवक का भी इलाज पुलिस कस्टडी में किया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में 

घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित सफियासराय (सफियाबाद) थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मन्नू यादव को अपनी हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मन्नू नशे की हालत में था और इसी वजह से उसने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इम्तियाज़ की रिपोर्ट