LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025 : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सम्राट चौधरी को बताया “बिहार का चमकता सितारा”, राजद कांग्रेस पर किया जमकर हमला, कहा-बिहार है विकसित भारत का रास्ता

Bihar Election 2025 : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सम्राट चौध

MUNGER : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को तारापुर विधानसभा के नवगई स्टेडियम में एनडीए उम्मीदवार सम्राट चौधरी के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार में एक ओर विकास और “विकसित भारत” का रास्ता है, और दूसरी ओर जंगलराज का। जनता तय कर चुकी है कि अब बिहार में प्रचंड बहुमत से एनडीए सरकार बनेगी। 

उन्होंने राजद और कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि “पहले नारा चलता था ‘न खाता न बही, जो लालू जी कहें वही सही’, लेकिन अब जो जनता कहेगी वही सही होगा।” राजनाथ सिंह ने बताया कि मोदी सरकार ने बिहार को 11 साल में 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक दिए, राजनाथ सिंह ने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि “12 लाख करोड़ रुपये में हर परिवार को नौकरी देने का वादा झूठ है, जबकि बिहार का बजट ही 3.25 लाख करोड़ है।

राजनाथ सिंह ने कहा की लालू यादव चाहते है कि तेजस्वी  मुख्यमंत्री बने। सोनिया चाहती है कि उसका बेटा प्रधानमंत्री बने झूठ बोलकर राजनीति नहीं चलेगी।” रक्षा मंत्री ने कहा कि एनडीए जो कहता है, करके दिखाता है, और घोषणापत्र जनता के विश्वास की गारंटी है। पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि उसके आतंकवादी छुप कर 26 पर्यटकों को धर्म पूछ कर मारा , जिसके बदले में हमने पाकिस्तान में घुस कर आतंकवादियों के ठिकाने को नेस्तनाबूत किया। राजद कांग्रेस देश को जाति धर्म में बांटना चाहते है। 

लालू यादव पर कटाक्ष करते हुए बोले —  बिहार का नेतृत्व करने वाले कहते थे “जब तक समोसे में आलू, तब तक बिहार में लालू, लेकिन अब बिहार बदला है।” उन्होंने सम्राट चौधरी को “बिहार का चमकता सितारा” बताते हुए जनता से उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। कहा की “हम आंखों में धूल झोंकने वाली राजनीति नहीं करते, हम जनता से किया वादा निभाते हैं।” – मौके पर कई विधायक और सांसद मौजूद थे। 

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट