LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : मुंगेर और बांका सीमा पर तेलडीहा दुर्गा मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, पुल पर मची भगदड़, कई लोग हुए जख्मी

Bihar News : मुंगेर और बांका सीमा पर तेलडीहा दुर्गा मंदिर मे

MUNGER : नवरात्र के पहले दिन मुंगेर और बांका जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध तांत्रिक शक्तिपीठ तेलडीहा दुर्गा मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मां भगवती के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही लाखों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे।

कई श्रद्धालु सुल्तानगंज की पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर, गंगाजल भरकर लगभग 25 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके मंदिर पहुंचे। इसी दौरान, मंदिर जाने वाले रास्ते में बदुआ नदी पर बने पुल पर अचानक भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

भारी भीड़ के दबाव में कई श्रद्धालु पुल से नीचे गिर गए, जिससे कुछ लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तत्काल भीड़ को संभालते हुए लोगों को सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ने का निर्देश दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

हालांकि, इस घटना से कुछ समय के लिए इलाके में हड़कंप मच गया था, लेकिन पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से हालात जल्द ही सामान्य हो गए। इसके बाद, कुछ श्रद्धालु पुल से होकर तो कुछ नदी में उतरकर मां तेलडीहा के दरबार पहुंचे और पूजा-अर्चना की।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट