LATEST NEWS

  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल
  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

Bihar News : मुंगेर में गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, जमकर काटा बवाल, एजेंसी कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप

Bihar News : मुंगेर में गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं का फू

MUNGER : मुंगेर में गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कोड़ा मैदान स्थित भागवत गैस एजेंसी के बाहर आज बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। आरोप है कि ऑनलाइन बुकिंग और पुर्जा कटाने के बावजूद लोगों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी कर्मी भी सही जानकारी नहीं दे रहे, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।

सुबह से ही गैस एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी रही। कई लोगों ने बताया कि उन्होंने कई दिन पहले ही ऑनलाइन नंबर लगाकर गैस बुक कराया था और एजेंसी से पुर्जा भी कटवा लिया था। इसके बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं दिया गया। घंटों इंतजार के बाद भी जब कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला, तो लोगों का गुस्सा भड़क उठा और एजेंसी परिसर के बाहर हंगामा शुरू हो गया। उपभोक्ताओं ने बताया कि हम लोग सुबह से लाइन में लगे हैं, नंबर भी लग चुका है, लेकिन कोई बता नहीं रहा कि गैस कब मिलेगा। हर बार यही परेशानी होती है। 

उपभोक्ताओं का आरोप है कि मुंगेर जिले की कई गैस एजेंसियों में यही स्थिति बनी हुई है। समय पर गैस उपलब्ध नहीं होने से आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर घरेलू महिलाओं को खाना बनाने में परेशानी हो रही है। लोगों ने प्रशासन से एजेंसियों की कार्यशैली की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।बुकिंग के बाद भी गैस नहीं मिलता है। बार-बार एजेंसी का चक्कर लगाना पड़ता है। कोई सुनने वाला नहीं है। 

वहीं एजेंसी कर्मियों की ओर से सिलेंडर की कमी और सप्लाई बाधित होने की बात कही जा रही है। हालांकि उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि सप्लाई की समस्या है तो इसकी स्पष्ट जानकारी दी जानी चाहिए, ताकि लोगों को बेवजह घंटों लाइन में खड़ा न रहना पड़े। फिलहाल गैस नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन और गैस एजेंसी उपभोक्ताओं की इस समस्या का समाधान कब तक कर पाते हैं।

NSIT
Nsmch

इम्तियाज़ की रिपोर्ट