LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar news - मुंगेर में मदर डेयरी प्लांट की सीएम नीतीश ने रखी नींव, जिले को 12 हजार करोड़ की योजनाओं की दी सौगात, बनेगा बिहार का दूसरा मरीन ड्राइव

Bihar news - बिहार में दूसरे मरीन ड्राइव का निर्माण होने जा रहा है। इसके साथ ही बिहार में मदर डेयरी का प्लांट भी लगने जा रहा है। आज सीएम नीतीश कुमार ने इनका शिलान्यास किया है।

Bihar news - मुंगेर में मदर डेयरी प्लांट की सीएम नीतीश ने रख

Munger :- मुंगेर वासियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया क्योंकि आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जमालपुर स्थित बियारडा कि 15 एकड़ जमीन पर ढाई सौ करोड़ की लागत से नेशनल डेयरी बोर्ड की सहायक शाखा मदर डेयरी की नींव डालने के साथ ही मुंगेर वासियों ओर मुंगेर जिले के इर्दगिर्द के लोगों के लिए बारह हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात दी है। 

मुंगेर की लौह नगरी जमालपुर की धरती से बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अगले पांच सालों में 1 करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार दिया जाएगा। इस बार 10 लाख को सरकारी नौकरी और 40 लाख को रोजगार दिया गया। पिछले सरकार में कोई काम नहीं हुआ। सभी काम nda की सरकार में हुआ है। केंद्र सरकार का भी काफी सहयोग मिल रहा है। 

समृद्धि की ओर जा रहा है बिहार

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा   भारत सरकार के द्वारा मदर डेयरी का नींव मुख्यमंत्री के द्वारा डलवाने के लिए ललन जी को  धन्यवाद देते है। नीतीश जी मुंगेर के इर्दगिर्द की बारह हजार करोड़ की योजनाओं का तोहफा दिया  है।आज मुंगेर से भागलपुर तक गंगा पथ वे लगभग दस हजार करोड़ की योजना काम कियाजा रहा है। हल्दिया एक्सप्रेस वे का काम किया जा रहा है।बिहार बदल रहा है बिहार समृद्धि की ओर जा रहा है।आज नीतीश जी की कल्पना है यहां कोको कोला आदि की कई फैक्ट्रियां खुलने जा रहा है ये नीतीश कुमार का विजन है। 

मदर डेयरी प्लांट के आसपास के इलाकों का होगा विकास

वहीं इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा ढाई सौ करोड़ की दूध प्रोसेसिंग यूनिट के शिलान्यास के लिए नीतीश कुमार जी को  धन्यवाद देता हूं। विकास के प्रति उनकी प्रतिस्पर्धा है वे बिहार के विकास के लिए समर्पित है। मदर डेयरी के खुलने से न सिर्फ मुंगेर बल्कि आस पास के शहरों का विकास होगा, इसके खुलने से ढाई सौ लोगों को रोजगार मिलेगा, यहां से कुपोषित बच्चों को भी पैकेट वाला दूध मिलेगा। गांव गांव से दूध संग्रह होगा, इसके लिए गांवों मे चिलिंग प्लांट लगेगा। अभी एक लाख लीटर दूध संग्रह करने की क्षमता है और आने वाले दिनों मे दो लाख लीटर दूध संग्रह किया जाएगा। 

NSIT
Nsmch

पिछली सरकार ने कुछ नहीं किया

इस मौके पर जमालपुर के जे एस ए ग्राउंड मे जनता को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा ये खुशी की बात है नेशनल डेयरी बोर्ड की सहायक शाखा मदर डेयरी की स्थापना की जा रही, सरसों बीज संस्करण योजनाओं लगभग दो सौ नौ करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है। आप सब जानते है बड़े पैमाने पर दूध, मत्स्य पालन आदि पर जोर दिया जा रहा है,पहले की सरकार ने कोई काम नहीं किया जब से हमारी सरकार सत्ता मे आई है तब से बिहार के विकास का काम किया जा रहा है। सात निश्चय कार्यक्रम के दौरान जो दस लाख लोगों को नौकरी देने का ऐलान किया था, पर अबतक पचास लाख लोगों को नौकरी व रोजगार मिला है और अब एक करोड़ युवाओं को नौकरी ओर रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। 

सभी पंचायतों मे विवाह भवन बनाने का लक्ष्य है। सभी वृद्धजनों का पेंशन चार सौ रुपए की जगह ग्यारह सौ रुपए कर दिया गया है। बिजली से मुक्त कर दिया है,जो लोग चाहेंगे उनके घरों पर सोलर सिस्टम लगाया जाएगा।

मुख्य मंत्री रोजगार योजना के तहत हर घर की एक महिला को दस हजार रुपए दिया जा रहा है और जो महिला अच्छा काम करेगी उन्हें दो लाख रुपए तक दिया जाएगा। केंद्र राज्य के सहयोग के लिए कार्य कर रही है, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद दिया। 

मुंगेर का वर्ष 2005 के पहले क्या हाल था और अब कानून का राज है।मुंगेर मे शिक्षण संस्थान,स्वास्थ्य, सड़क, पुल आदि का काम हुआ है। मुंगेर के तारापुर मे रिंग रोड का निर्माण किया जा रहा है, ऋषिकुंड का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है, कष्टहरणी घाट का सौंदर्यीकरण, योग विद्यालय के लिए रिंग रोड का निर्माण कराया जा रहा है, भीम बांध से पर्यटक के लिए किया जा रहा है, पहले कि सारकर ने कोई काम नहीं किया पर हमारी सरकार न कानून का राज स्थापित किया है। अब पहले से काफी अच्छी स्थिति है। 

रिपोर्ट - मो. इम्तियाज खान