LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : बिहार में गैस एजेंसी के कर्मियों ने संचालक को लगाया चूना, 518 सिलेंडर बेचकर लाखों रूपये का किया गबन, जांच में जुटी पुलिस

Bihar News : बिहार में गैस एजेंसी के कर्मियों ने 518 सिलेंडर गायब कर दिया. लाखों के गबन को लेकर एजेंसी के संचालक ने आरोपी कर्मियों पर एफआईआर दर्ज करायी है.....पढ़िए आगे

Bihar News : बिहार में गैस एजेंसी के कर्मियों ने संचालक को ल
सिलेंडर का गबन - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : मुंगेर जिला अंतर्गत ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र में शिव पार्वती एचपी घरेलू गैस एजेंसी में सिलेंडर गायब करने और राशि लेकर भागने का मामला प्रकाश में आया है। शिव पार्वती एचपी गैस सिलेंडर के संचालक श्रीकांत प्रसाद ने थाने में आवेदन देकर तीन को आरोपी बनाया है। हालांकि पुलिस उनके आवेदन पर जांच शुरू कर दी है। ताकि जांचोंपरांत मामले की सत्यता पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा सके। 

इस बावत शिव पार्वती एचपी गैस एजेंसी के मैनेजर विकास ने बताया कि ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र में शिव पार्वती एचपी सिलेंडर की एजेंसी दिवंगत महेंद्र यादव का पुत्र राजेश यादव के मकान में संचालित है। इस एजेंसी में कार्यरत कर्मचारी बद्दीपारा गौरव कुमार, अमित कुमार और गोटका ठेला वाला ने करीब 518 घरेलू गैस सिलेंडर बेचकर राशि का गबन किया है। 

उन्होंने कहा कि 14.2 केजी का कुल सिलेंडर 462 और 19 केजी का कुल 56 सिलेंडर बेचकर राशि लेकर भाग गया है। इधर, एसएचओ संजीत कुमार ने बताया कि एजेंसी संचालक श्रीकांत प्रसाद द्वारा एक आवेदन मिला है। आवेदन मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। जांचोंपरांत सत्यता पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट