LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Bihar News : पंजाब सीमा पर तैनात BSF जवान की करंट लगने से मौत, पत्नी ने लगाया आरोप- कहा ‘ यह हादसा नहीं, साजिश है’

Bihar News : पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ जवान चन्दन कुमार की करंट लगने से मौत हो गयी. हालाँकि परिजनों ने साजिश का आरोप लगाया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : पंजाब सीमा पर तैनात BSF जवान की करंट लगने से मौ
बीएसएफ जवान की मौत - फोटो : IMTIYAZ

Munger : बिहार के मुंगेर जिले से एक दु:खद खबर सामने आई है, जहाँ पंजाब के फिरोजपुर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात BSF के जवान चंदन कुमार की बीती रात करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। चंदन हवेली खड़गपुर प्रखंड के जवायद गाँव के रहने वाले थे। उनकी असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

मृतक जवान चंदन कुमार अपने भाइयों में सबसे छोटे थे और देश की सीमा की रक्षा में मुस्तैद थे। अचानक हुई इस घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जवान की पार्थिव देह के गाँव पहुँचने का इंतजार किया जा रहा है, जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दुखद घटना के बीच मृतक जवान की पत्नी अंजू देवी ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। 

अंजू देवी ने बताया कि घटना की एक शाम पहले ही उनकी चंदन से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं है, बल्कि इसके पीछे कोई गहरी साजिश है। उन्होंने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जाँच की माँग की है। गाँव के स्थानीय ग्रामीण भी जवान चंदन कुमार की मौत को महज एक हादसा मानने से इंकार कर रहे हैं। ग्रामीणों का भी यही कहना है कि जिस परिस्थिति में करंट लगने की बात सामने आ रही है, वह संदिग्ध है और इसके पीछे की सच्चाई सामने आनी चाहिए। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और दुख व्याप्त है।

जवान की असमय मृत्यु के बाद जवायद गाँव के ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए मदद की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने माँग की है कि देश सेवा के दौरान जान गंवाने वाले जवान के परिजनों को उचित सरकारी मुआवजा दिया जाए, साथ ही परिवार के किसी एक आश्रित सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए ताकि परिवार का भविष्य सुरक्षित हो सके।

NSIT
Nsmch

इम्तियाज़ की रिपोर्ट