LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : बिहार में देवर ने भाभी के खाते से गायब किये 32 लाख रूपये, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Bihar News : बिहार में एक धूर्त देवर ने अपनी ही भाभी के खाते में सेंधमारी कर दिया. उसने भाभी के खाते से 32 लाख रूपये गायब कर दिए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है......पढ़िए आगे

Bihar News : बिहार में देवर ने भाभी के खाते से गायब किये 32
देवर ने की जालसाजी - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : मुंगेर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक धूर्त देवर ने अपनी ही भाभी को धोखे में रखकर उसके बैंक खाते से 32 लाख 50 हजार रुपये निकाल लिए। मामले का खुलासा होने पर आरोपी देवर घर से फरार हो गया। महिला अब न्याय की गुहार लेकर थाना पहुँची है।

पूरा मामला मुंगेर जिला अंतर्गत तारापुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव का है।  दुबई में काम करने वाले संतोष सिंह की 25 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी अपने देवर राहुल कुमार और अन्य परिजनों के साथ रहती थी। वर्ष 2022 में जमीन बिक्री और विदेश में काम कर रहे पति द्वारा भेजी गई रकम—करीब 32 लाख 50 हजार रुपये—गुड़िया देवी के बैंक खाते में जमा थी। इस बात की जानकारी देवर राहुल कुमार को भी थी। 

इसी का फायदा उठाते हुए राहुल ने भाभी के खाते का यूपीआई अपने मोबाइल से बनाकर उसे हैंडल करना शुरू कर दिया, जिसकी भनक गुड़िया देवी को नहीं लगी। आरोप है कि राहुल ने कई बार यूपीआई के जरिए खाते से पूरी रकम निकाल ली। करीब एक माह पहले जब गुड़िया देवी को इस धोखाधड़ी का पता चला, तो उसने देवर से पैसे लौटाने की मांग की। राहुल हर बार टालमटोल करता रहा। 

बताया जा रहा है कि जब भैया-भाभी ने दबाव बढ़ाया, तो आरोपी देवर बिना किसी को बताए अपना सारा सामान लेकर फरार हो गया। इसके बाद गुड़िया देवी ने मामले की शिकायत साइबर थाना मुंगेर में की, लेकिन मामला साइबर अपराध के दायरे में नहीं आने के कारण उन्हें तारापुर थाना भेज दिया गया। फिलहाल महिला तारापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने पहुँची है।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट