LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

फेरे लेने से पहले प्रेमी संग फुर्र हो गई दुल्हन, मंडप में इंतजार करता रह गया दुल्हा

बिहार के मुंगेर में एक दुल्हन मंडप में दुल्हे को छोड़ प्रेमी संग फुर्र हो गई. दुल्हन के प्रेमी संग फरार होने की खबर फैली, तो दूल्हा और बाराती भड़क गए और फिर बारात लौट गई।

फेरे लेने से पहले प्रेमी संग फुर्र हो गई दुल्हन, मंडप में इं

N4N डेस्क: बिहार के मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ पंचायत स्थित सति स्थान गांव में जयमाला के बाद शादी की बाकी रस्मों की तैयारी चल रही थी इसी बीच अचानक जयमाला के बाद दुल्हन ने भूख लगने की बात कही थी और रसगुल्ला खाने के बाद वह बाहर चली गई। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। दरअसल  दुल्हन शादी के मंडप से ही भाग गई. जयमाला होते ही उसे मंडप पर लाया गया. वहां उसने सात फेरे लेने से पहले रसगुल्ला खाया. फिर दूल्हे से बोली- मैं हाथ धोकर आती हूं. इधर दूल्हा उसका इंतजार करता रह गया और उधर दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई. दूल्हे को जैसे ही पता चला कि उसकी दुल्हन भाग गई है तो वो भड़क गया.उसके बाद बारात लेकर वापस लौट गया. इधर,लपता दुल्हन के परिजन सीधे थाने पहुंचे. पुलिस ने बेटी को ढूंढने की गुहार लगाने लगे.

रसगुल्ला खाने के बाद हाथ धोने के बहाने निकली और हो गई फरार 

दरअसल, दुल्हन नेहा के पिता अजय मंडल ने की चार बेटियां और दो बेटे हैं.दिल्ली में पूरे परिवार के साथ रहकर मजदूरी का काम करते हैं. 21 वर्षीय नंदनी उर्फ नेहा की शादी बैजनाथपुर गांव निवासी अमरजीत कुमार से तय हुई थी। 23 अप्रैल की रात बारात पूरे धूमधाम से सजुआ पहुंची थी। जयमाला की रस्म भी सम्पन्न हो गई थी, तभी नेहा ने भूख लगने की बात कहकर रसगुल्ला खाया और फिर हाथ धोने के बहाने स्टेज से उतरकर चली गई। थोड़ी देर बाद जब वह शादी के मंडप में नहीं लौटी, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. साथ ही परिजनों ने नेहा के घर से भागने की लिखित जानकारी स्थानिए असरगंज थाना को दे दी है और पुलिस मामले की छान बीन में जुटी है. 

NSIT
Nsmch

बिना दुल्हन के लौटी बारात

जब दुल्हन के प्रेमी संग फरार होने की खबर फैली, तो दूल्हा और बाराती भड़क गए। गुस्से में आकर दूल्हे ने सिर का सेहरा फेंक दिया, और कई बारातियों ने पगड़ियां उतार दीं। हालात को संभालने की कोशिश में दुल्हन के पिता ने छोटी बेटी से शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन दूल्हे ने साफ मना कर दिया और बारात लौट गई। वही घटन के बाबत फरार युवती की बहन गुड़िया और भाई अभिषेक ने बताया कि वे शादी के लिए दिल्ली से गांव आए थे। जयमाला के बाद नेहा ने भूख लगने की बात कही थी और रसगुल्ला खाने के बाद वह बाहर चली गई। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला।