LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Crime News : बिहार एसटीएफ और मुंगेर पुलिस ने महिला नक्सली रूबी देवी को किया गिरफ्तार, हत्या और आर्म्स एक्ट मामले में थी पुलिस को तलाश

Bihar Crime News : बिहार एसटीएफ और मुंगेर पुलिस ने महिला नक्सली रूबी देवी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली पर हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं.....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : बिहार एसटीएफ और मुंगेर पुलिस ने महिला नक्
महिला नक्सली गिरफ्तार - फोटो : imtiyaz

MUNGER : मुंगेर मे बिहार पुलिस और एसटीएफ की विशेष टीम ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर नक्सली वारदात और हत्या मामले में फरार महिला नक्सली रूबी देवी को लखीसराय जिलान्तर्गत चानन थाना क्षेत्र के गोबरदाहा कोड़ासी स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। 

गोबरदाहा कोड़ासी निवासी विलक्षण कोड़ा उर्फ विलेछन उर्फ विलोचन कोड़ा की पत्नी रूबी देवी के विरूद्ध मुंगेर जिलान्तर्गत लड़ैयाटांड़ थाना और लखीसराय जिलान्तर्गत चानन थाना में नक्सली वारदात सहित हत्या एवं आर्म्स एक्ट के 02 मामले दर्ज हैं। 

सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि गिरफ्तार महिला नक्सली रूबी देवी विभिन्न मामलों में वांछित थी। विभिन्न मामलों में वांछित महिला नक्सली फरार चल रही थी। जिसे एसटीएफ और जिला पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 

महिला नक्सली की गिरफ़्तारी को पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है।

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट