LATEST NEWS

  • Bhojpur constable
  • Bhojpur constable: भोजपुर में खाकी पर वसूली के आरोप, वीडियो वायरल; सिपाही पर कार्रवाई के संकेत

  • Bhagalpur Event
  • Bhagalpur Event: भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह की एक झलक पाने को बेताब हुई भीड़, पुलिस

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

JDU Ticket Controversy: बिहार की राजनीति में मचा बवाल! नीतीश के करीबी का टिकट कटा, नाराज होकर छोड़ी पार्टी

JDU Ticket Controversy: बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। जदयू के वरिष्ठ नेता और चार बार के विधायक शैलेश कुमार ने जमालपुर से टिकट कटने पर पार्टी छोड़ दी है। नीतीश कुमार ने उनकी जगह नचिकेता मंडल पर भरोसा जताया है।

JDU Ticket Controversy
बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर- फोटो : news4nation

JDU Ticket Controversy: बिहार की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू के पुराने और वरिष्ठ नेता शैलेश कुमार का टिकट काटकर जमालपुर विधानसभा सीट से नचिकेता मंडल पर भरोसा जताया है। इस फैसले से नाराज होकर चार बार के विधायक और पूर्व मंत्री शैलेश कुमार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे से न केवल जदयू में हलचल मच गई है, बल्कि पूरे बिहार की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है। 

शैलेश कुमार लंबे समय से नीतीश कुमार के करीबी नेताओं में गिने जाते थे। उन्होंने 1994 में समता पार्टी से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी और बाद में जदयू के महत्वपूर्ण चेहरे बने। लेकिन इस बार टिकट वितरण में उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। पार्टी ने उनकी जगह जदयू के जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल को उम्मीदवार बनाया है, जो पूर्व सांसद और समता पार्टी के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय ब्रह्मानंद मंडल के पुत्र हैं। 

नीतीश कुमार के पुराने साथी

ब्रह्मानंद मंडल नीतीश कुमार के पुराने साथी रहे हैं। शैलेश कुमार ने अपने फेसबुक अकाउंट पर वीडियो जारी कर कहा कि जदयू अब अपने पुराने कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं दे रही है। वह 1994 से समता पार्टी से जुड़े हुए थे। जातियों को कुछ लोगों ने हाई चेक कर लिया है। 

मुंगेर से इम्तियाज की रिपोर्ट