LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha chunav 2025: मुंगेर में सियासी संग्राम, जन सुराज का तीसरा मोर्चा मैदान में, परंपरागत सियासत को चुनौती

Bihar Vidhansabha chunav 2025: मुंगेर में सियासी संग्राम, जन

Bihar Vidhansabha chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रथम चरण में मुंगेर ज़िला एक बार फिर सियासी हलचल का केंद्र बना हुआ है। तीन विधानसभाएँ  तारापुर, मुंगेर और जमालपुर — इस बार खास चर्चा में हैं, जहाँ जदयू, भाजपा और राजद जैसे पुराने सियासी दिग्गजों के बीच अब जन सुराज ने एक तीसरे विकल्प के तौर पर अपनी दस्तक दी है।राजनीति के गलियारों में यह सवाल गूंज रहा है कि क्या प्रशांत किशोर की रणनीति जनता के दिल तक पहुंच पाएगी या फिर परंपरागत सियासी समीकरण ही निर्णायक रहेंगे?

इस बार जन सुराज पार्टी ने अपनी रणनीति को पूरी मजबूती से ज़मीन पर उतारने की कोशिश की है।जमालपुर से रिटायर्ड IAS ललन यादव को उम्मीदवार बनाकर पार्टी ने प्रशासनिक छवि पर दांव खेला है।तारापुर से डॉ. संतोष, जो पेशे से चिकित्सक हैं, को टिकट देकर जनता की सेवा और जनहित की राजनीति को मुद्दा बनाया गया है।वहीं मुंगेर से जिला परिषद सदस्य संजय सिंह को उतारकर पार्टी ने जमीनी जुड़ाव पर भरोसा जताया है।

तीनों प्रत्याशी इस समय अपने-अपने इलाक़ों में डोर-टू-डोर कैंपेन, बाइक रैली और जनसंवाद कार्यक्रमों के ज़रिए मतदाताओं के बीच पैठ बनाने में जुटे हैं।

जदयू, भाजपा और राजद के नेताओं ने अपने-अपने गढ़ बचाने के लिए पूरा जोर लगा रखा है, लेकिन जन सुराज की एंट्री ने समीकरणों को पेचीदा बना दिया है।

NSIT
Nsmch

मुंगेर की गलियों में अब चर्चा है कि क्या इस बार जनता जात-पात से ऊपर उठकर नए चेहरों पर भरोसा करेगी,या फिर सियासत का पलड़ा वही पुरानी पार्टी लाइनों पर झुकेगा?जमालपुर से लेकर तारापुर तक जन सुराज के कार्यकर्ता जनता की सरकार, जनता के लिए का नारा देते हुए गांव-गांव जा रहे हैं।

वहीं परंपरागत दलों के लिए यह एक चेतावनी की घंटी भी है कि जनता अब सिर्फ वादों से नहीं, काम और विश्वसनीयता की राजनीति देखना चाहती है।

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान