LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar News: मुंगेर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, स्मैक व गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 2 किशोर भी पकड़े गए

Bihar News:मुंगेर पुलिस ने जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है....

smugglers arrested with smack and ganja
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई- फोटो : reporter

Bihar News:मुंगेर पुलिस ने जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 4.85 ग्राम स्मैक और 16.32 किलोग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इस कार्रवाई में दो विधि विरुद्ध किशोर भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। जबकि छापेमारी के दौरान तीन अन्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। पूरे मामले में वासुदेवपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर सदर डीएसपी अभिषेक आनंद के नेतृत्व में वासुदेवपुर थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने यह संयुक्त कार्रवाई की। पहली छापेमारी वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के चंडीका स्थान स्थित सामुदायिक भवन के पास की गई, जहां से 4.85 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर – सचिन कुमार (निवासी चंडीस्थान) और आनंद कुमार (निवासी टीकारामपुर धौताल महतो टोला) को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान दो अन्य आरोपी पिछले गेट से भागने में सफल हो गए, जिनकी पहचान कर ली गई है।

दूसरी बड़ी कार्रवाई शंकरपुर में की गई, जहां गांजा तस्करी की पुख्ता सूचना पर पुलिस टीम ने एक घर की घेराबंदी कर छापेमारी की। मौके से पुलिस ने 16.32 किलो गांजा, एक डिजिटल तराजू, और ₹2,71,000 नगद बरामद किया। यहां से खगड़िया जिला के मथार निवासी धीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके साथ दो किशोर भी गांजा कारोबार में शामिल पाए गए, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार तीनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जबकि दोनों किशोरों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी और तकनीकी जांच जारी है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान