LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Bihar news: पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ मुंगेर में बंद, चैंबर ऑफ कॉमर्स के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Bihar news: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 निर्दोष लोगों की मौत के खिलाफ मुंगेर में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Chamber of Commerce
पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ मुंगेर में बंद- फोटो : Reporter

Bihar news: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 निर्दोष लोगों की मौत के खिलाफ मुंगेर में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। विभिन्न संगठनों के द्वारा लगातार आक्रोश रैली और श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज मुंगेर चैंबर ऑफ कॉमर्स के आह्वान पर संपूर्ण मुंगेर बंद रहा।

इस बंद में दुकानदारों से लेकर शिक्षण संस्थानों और अन्य संगठनों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव संतोष अग्रवाल ने कहा कि आतंकियों द्वारा धर्म पूछकर निर्दोषों की हत्या की गई है, जिसे हिंदुस्तान कभी सहन नहीं करेगा। उन्होंने मांग की कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों का जल्द से जल्द सफाया किया जाए। संतोष अग्रवाल ने कहा कि आज पूरा देश इस वीभत्स घटना से मर्माहत और आक्रोशित है।

रिपोर्ट-मो. इम्तियाज खान