LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

बीच सड़क ई-रिक्शा रोक हथियारबंद बदमाशों ने नवविवाहिता का किया अपहरण, पति और परिजनों की बेरहमी से पीटा

मुंगेर से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां बदमाशों ने बीच सड़क पर परिजनों की पिटाई कर नवविवाहित दुल्हन का अपहरण कर लिया है। हालांकि इस मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि परिजनों ने प्रेम-प्रसंग में घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई है....

बीच सड़क ई-रिक्शा रोक हथियारबंद बदमाशों ने नवविवाहिता का किय
बीच सड़क से नवविवाहिता का अपहरण- फोटो : न्यूज4नेशन

Munger : जिले से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मुंगेर-जमालपुर मुख्य मार्ग पर बीते सोमवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने ई-रिक्शा से जा रहे एक परिवार को घेर लिया और नवविवाहिता का अपहरण कर लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने पीड़िता के पति, बहन, बहनोई और भांजे की जमकर पिटाई की। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।


घूमकर स्टेशन लौट रहा था परिवार, बाइक सवार बदमाशों ने घेरा

जानकारी के मुताबिक, भागलपुर जिले के सुल्तानगंज निवासी आनंद कुमार की शादी बीते 29 जून को खड़गपुर की रहने वाली युवती से हुई थी। सोमवार को आनंद अपनी 20 वर्षीय पत्नी, बहन, बहनोई और भांजे के साथ मुंगेर घूमने आया था। देर रात सभी ई-रिक्शा में सवार होकर जमालपुर स्टेशन की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान नौलखा हवाई अड्डा और सफियासराय पेट्रोल पंप के पास तीन बाइकों पर सवार दर्जनभर से अधिक हथियारबंद अपराधियों ने ई-रिक्शा को जबरन रुकवा लिया।


मारपीट कर बंदूक की नोक पर ले गए नवविवाहिता

पीड़ित पति आनंद कुमार ने बताया कि ई-रिक्शा रुकते ही अपराधियों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने आनंद के साथ मारपीट शुरू कर दी और जब बीच-बचाव करने उनके परिजन आए, तो अपराधियों ने उन्हें भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद बेखौफ बदमाश बंदूक की नोक पर नवविवाहिता को ई-रिक्शा से उतारकर जमालपुर की ओर फरार हो गए।


पूर्व प्रेम-प्रसंग की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित पति ने आरोप लगाया है कि शादी से पहले उसकी पत्नी का किसी स्थानीय युवक के साथ प्रेम संबंध था और इस वारदात को उसी पक्ष के लोगों ने अंजाम दिया है। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल किसी प्रेम-प्रसंग या अपहरण के दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी संभावित पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।


पुलिस ने शुरू की छापेमारी, जल्द बरामदगी का दावा

NSIT
Nsmch

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही नवविवाहिता को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।