LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News: मुंगेर में 990 नए पुलिसकर्मियों को सौंपा गया नियुक्ति पत्र, इन थानों में होंगे नियुक्त

Bihar News: पुलिस कर्मियों की कमी से जूझ रहे बिहार पुलिस में भारी मात्रा में कांस्टेबल की भर्ती की गई ताकि बिहार पुलिस में कर्मियों की संख्या बढ़िया जाए। इसी कड़ी में मुंगेर में 990 पुलिसकर्मियों को नियुक्त पत्र सौंपा गया..

पुलिसकर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र
पुलिसकर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र - फोटो : reporter

Bihar News:  मुंगेर जिला में 330 पुलिसकर्मियों सहित मुंगेर रेंज में 990 पुलिसकर्मियों को नियुक्तिपत्र दिया गया। सभी को परेड के बाद नियुक्ति पत्र दिया। मुंगेर में डीआईजी और एसपी ने सभी को नियुक्ति पत्र सौंपा। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद अब सभी नवनियुक्त पुलिसकर्मी प्रशिक्षण प्राप्त करने प्रशिक्षण केंद्र जाएंगे।

पुलिसकर्मियों को दिया गया नियुक्ति पत्र

दरअसल, पुलिस कर्मियों की कमी से जूझ रहे बिहार पुलिस में भारी मात्रा में कांस्टेबल की भर्ती की गई ताकि बिहार पुलिस में कर्मियों की संख्या बढ़िया जाए। जिससे विधि संधारण सहित कई कार्यों में पुलिस की उपस्थिति लोगों के बीच दिखे और जिससे क्राइम कंट्रोल में मदद मिले।

परेड के बाद मिला नियुक्ति पत्र

इसी सिलसिले में आज मुंगेर पुलिस लाइन में डीआईजी राकेश कुमार और एसपी सैयद इमरान मसूद की मौजूदगी में 330 नव नियुक्त पुलिस कर्मियों का परंपरागत परेड के बाद नियुक्ति पत्र डीआईजी और एसपी ने सौंपा।

पुलिसकर्मियों को दी जाएगी प्रशिक्षण 

डीआईजी राकेश कुमार ने बताया कि आज मुंगेर में जहां 330 पुलिस कर्मियों को परेड के बाद नियुक्ति पत्र बांटा गया तो मुंगेर रेंज में के अन्य जिलों में 990 पुलिस कर्मियों को नियुक्ति पत्र बांटा गया । अब ये सभी चयनित प्रशिक्षण केंद्रों में जा प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे । 

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज की रिपोर्ट