LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : लोन के चक्कर में गयी एक और महिला की जान, क़िस्त चुकाने के दबाव से परेशान होकर की ख़ुदकुशी, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Bihar News : बिहार में लोन के चक्कर एक और महिला की जान चली गयी. क़िस्त चुकाने के दवाब को वह नहीं झेल पायी और ख़ुदकुशी कर ली......पढ़िए आगे

Bihar News : लोन के चक्कर में गयी एक और महिला की जान, क़िस्त
महिला ने की ख़ुदकुशी - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : गांवों में संचालित कमिटियों के दबाव में आकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि लोन की किस्त नहीं चुका पाने के कारण कमिटियों के लगातार दबाव में आकर महिला डिप्रेशन में चली गई और जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। मृतका के पति ने कमिटियों पर मानसिक दबाव डालने का गंभीर आरोप लगाया है।

दरअसल गांवों में संचालित कमिटियां लोन लेने वाली महिलाओं पर इस कदर दबाव बनाती हैं कि एक-दो किस्तें अगर किसी कारण बस नहीं चुकता हो पाता है तो कमिटियों के द्वारा उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जाने लगता है। कई बार महिलाएं इस मानसिक दबाव को सहन नहीं कर पातीं और आत्महत्या जैसा कदम उठा लेती हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला मुंगेर जिले से करीब 60 किलोमीटर दूर नक्सल प्रभावित गंगटा थाना क्षेत्र के गंगटा मोड़ बांसबट्टा गांव से सामने आया है। यहां मजदूरी करने वाले पिंटू गोस्वामी की 35 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

मृतका के पति ने बताया कि वह शेखपुरा में रहकर मजदूरी करता है, जबकि उसकी पत्नी गांव में अपने दो बेटे, एक बेटी और सास के साथ रहती थी। घर निर्माण, बच्चों के इलाज और अन्य जरूरतों के लिए गुड़िया देवी ने गांव की चार कमिटियों से करीब डेढ़ से दो लाख रुपये का लोन लिया था। बीते कुछ महीनों से आर्थिक तंगी के कारण वह समय पर किस्त नहीं चुका पा रही थी। 

पति के अनुसार, दो दिन पहले पत्नी ने फोन कर बताया था कि किस्त को लेकर कमिटियों की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा है और तुरंत पैसे भेजने को कहा जा रहा है। हालांकि तत्काल पैसे भेज पाने में वह असमर्थ रहा। इसके अगले ही दिन महिला ने जहर खा लिया। पति का आरोप है कि कमिटियों के मानसिक दबाव के कारण ही उसकी पत्नी यह कदम उठाने को मजबूर हुई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट