LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

पटना के बाद अब इस शहर में महिलाओं के लिए चलेगी पिंक बस, होंगी महिला ड्राइवर और कंडक्टर, रूट और किराया भी तय

पटना की तर्ज पर मुंगेर की सड़कों पर भी दौड़ेंगी पिंक बसें, राज्य परिवहन की ओर से इन बसों को खासकर महिलाओं के लिए ही चलाया जा रहा है, जिसमे महिला ड्राइवर और कंडक्टर होंगी इसके अलावा इस बस मे सेनेटरी पैड एटीएम भी लगा हुआ है

पटना के बाद अब इस शहर में महिलाओं के लिए चलेगी पिंक बस, होंग

Munger - बिहार सरकार द्वारा महिलाओं कि सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर बिहार राज्य परिवहन विभाग की ओर से पटना की तर्ज पर अब मुंगेर की सड़कों पर पिंक बसों को चलाया जाएगा जिसके लिए पिंक बस मुंगेर आ चुकी है जिसे शास्त्री नगर स्थित बस डिपो मे रखा गया है। 

ये बसें अभी जमालपुर से लेकर बरियारपुर तक चलेंगी, इन बसों का किराया भी अन्य यात्री वाहनों से काफी कम रखा गया है, जमालपुर से मुंगेर तक के लिए 18 ₹ और जमालपुर से बरियारपुर तक के लिए 27 ₹ महिलाओं को देना पड़ेगा,इस बस मे महिलाओं और लड़कियों के बैठने के लिए कुल 22 सीट है।इन बसों को महिला ड्राइवर चलाएंगी और टिकट महिला कंडक्टर काटेंगी। 

NSIT
Nsmch

बस में  सैनेटरी पैड मशीन

इस बस मे खास बात ये है कि पीरियड के दिनों मे बसों से यात्रा करने वाली महिलाओं एवं लड़कियों के लिए बस के अंदर सेनेटरी पैड एटीएम भी लगाया गया है जिसमे पांच रूपये का कॉइन डालने पर एक सेनेटरी पैड बाहर आ जाएगा। 

ये बस प्रत्येक दिन सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चलेगी, बस के अंदर आग से बचने के लिए अग्निशमन यंत्र की भी व्यवस्था की गई है।

मो. इम्तियाज खान की रिपोर्ट