LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : पैर के ऑपरेशन के बाद अस्पताल में युवक की हुई मौत, परिजनों ने जमकर काटा बवाल

Bihar News : मुंगेर में पैर के ऑपरेशन के दौरान युवक की मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा.....पढ़िए आगे

Bihar News : पैर के ऑपरेशन के बाद अस्पताल में युवक की हुई मौ
युवक की मौत - फोटो : SOCIAL MEDIA

MUNGER : जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। सड़क दुर्घटना में घायल 35 वर्षीय जुल्फिकार आलम की हड्डी के ऑपरेशन के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने क्लीनिक पर जमकर हंगामा किया, जिसे देखते हुए आरोपी डॉक्टर आर.के. गुप्ता और उनका पूरा स्टाफ क्लीनिक में ताला लगाकर मौके से फरार हो गया।

पूरा मामला तब शुरू हुआ जब जुल्फिकार आलम का दाहिना पैर एक सड़क हादसे में टूट गया था। परिजन उसे बेहतर इलाज की उम्मीद में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.के. गुप्ता के निजी क्लीनिक लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पैर में स्टील की रॉड डालने के लिए एक छोटा सा ऑपरेशन करना होगा। परिजनों की सहमति और सभी जरूरी मेडिकल जांच के बाद आज सुबह मरीज का ऑपरेशन किया गया, लेकिन ऑपरेशन के कुछ ही देर बाद खुशियां मातम में बदल गईं।

परिजनों का आरोप है कि जब जुल्फिकार को ऑपरेशन थिएटर से बाहर निकालकर वार्ड में शिफ्ट किया गया, तभी से उसकी हालत बिगड़ने लगी। शरीर में हलचल कम देख परिजनों ने जब डॉक्टर से गुहार लगाई, तो डॉक्टर ने अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय पल्ला झाड़ते हुए आनन-फानन में मरीज को दूसरे निजी नर्सिंग होम 'सेवा यान' भेज दिया। हालांकि, वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने जुल्फिकार को मृत घोषित कर दिया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी।

मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और वे शव लेकर वापस डॉ. आर.के. गुप्ता के क्लीनिक पहुंचे। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में घोर लापरवाही बरतने और गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उग्र भीड़ को शांत कराया। पुलिस सुरक्षा के बीच शव को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने आधिकारिक रूप से उसे मृत घोषित कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

NSIT
Nsmch

दूसरी ओर, आरोपी डॉक्टर आर.के. गुप्ता ने सफाई देते हुए कहा कि ऑपरेशन सफल रहा था, लेकिन वार्ड में शिफ्ट करने के बाद मरीज का ब्लड प्रेशर (BP) अचानक गिर गया, जिस कारण उसे दूसरे अस्पताल रेफर करना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार डॉक्टर व स्टाफ की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वे प्रशासन से दोषी डॉक्टर का लाइसेंस रद्द कर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इम्तियाज़ की रिपोर्ट