LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : मुंगेर में वाटर फॉल में स्नान के दौरान पॉलिटेक्निक छात्र की डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : मुंगेर में वाटर फॉल के समीप स्नान के दौरान स्नान के दौरान डूबने से पॉलिटेक्निक छात्र की मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है......पढ़िए आगे

Bihar News : मुंगेर में वाटर फॉल में स्नान के दौरान पॉलिटेक्
डूबने से छात्र की मौत - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : जिला के हवेली खड़गपुर की झील में दक्षिणी फाटक के वाटर फॉल के समीप नहाने के क्रम मे डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेगूसराय जिला के बरौनी अमरपुर निवासी 20 वर्षीय विशाल कुमार के रूप में हुई है। वह खगड़िया के पॉलिटेक्निक कॉलेज का फाइनल ईयर का छात्र था। 

जानकारी के अनुसार विशाल का परीक्षा केंद्र मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज में पड़ा था और वह 5वी सेमेस्टर का अंतिम परीक्षा देने के लिए आया हुआ था। शुक्रवार को उसका आखिरी एग्जाम था।

विशाल अपने दोस्तों के साथ खड़गपुर झील घूमने पहुंचा। झील के दक्षिणी फाटक के नीचे बने वाटर फॉल के पास सभी युवक स्नान कर रहे थे। इसी दौरान विशाल अचानक गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल सका। दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास मौजूद ग्रामीण और स्थानीय तैराक ने मौके पर पहुंच काफी मशक्कत के बाद   विशाल को बाहर निकाला और तुरंत हवेली खड़गपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के साथ मौजूद सभी दोस्तों से घटना के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने बताया कि स्नान के दौरान विशाल का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट