LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : ग्राहक बनकर आये बदमाश ने ज्वेलरी दुकान से गायब किये 12 लाख के गहने, जांच में जुटी पुलिस

Bihar News : मुंगेर में ग्राहक बनकर आये बदमाश ने 12 लाख के ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया. इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है......पढ़िए आगे

Bihar News : ग्राहक बनकर आये बदमाश ने ज्वेलरी दुकान से गायब
12 लाख के गहनों की चोरी - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : मुंगेर शहर के जुबलीबेल चौक, बेकापुर स्थित विजय ज्वेलर्स में उपभोक्ता बनकर आए एक व्यक्ति ने करीब 12 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर लिए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस संबंध में पीड़ित दुकानदार विष्णु कुमार वर्णवाल ने कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़ित दुकानदार के अनुसार, एक व्यक्ति दुकान में आया। उसके हाथ में रुपयों की गड्डी थी और उसने खुद को पीडब्ल्यूडी का स्टाफ बताते हुए कहा कि दीदी के जन्मदिन के लिए गिफ्ट लेना है। उसने लॉकेट टाइप के गहने दिखाने को कहा। दुकानदार ने अंगूठी, लॉकेट और टॉप का डब्बा निकालकर दुर्गा माता का लॉकेट दिखाया। आरोपी ने लॉकेट पसंद किया और भी जेवर दिखाने को कहा। 

इसी दौरान दुकानदार जब अन्य जेवर निकालने लगा, तो आरोपी दुकानदार की गोद में रखे डब्बे से कागज में लिपटे जेवरात एक-एक कर अपने पॉकेट में डालता रहा। दुकानदार को इसकी भनक तक नहीं लगी। आरोपी एक हजार रुपये एडवांस देकर यह कहते हुए चला गया कि वह बहन को लेकर लौटेगा। बाद में जब दुकानदार ने जेवरों का मिलान किया तो एक अंगूठी, एक लॉकेट और एक टॉप का पैकेट गायब मिले। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया, जिसमें आरोपी चोरी करते हुए साफ नजर आ रहा था। जिसमें चोर के द्वारा तीन बार डब्बा से जेवरात चोरी कर मे पॉकेट रखता नजर आ रहा है। 

साथ ही बताया कि इस जेवरातों की कीमत लगभग 12 लाख रुपया है। जो वजन में लगभग 100 ग्राम के करीब था। इस मामले में कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि दुकानदार का आवेदन प्राप्त हुआ है और प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट