LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : मुंगेर में बीच सड़क पर धू-धूकर जलने लगी कार, इलाके में मची अफरा तफरी

Bihar News : मुंगेर में बीच सड़क पर धू-धूकर जलने लगी कार, इला

MUNGER : जिले के धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धरहरा–दशरथपुर मुख्य सड़क पर शनिवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार एक ऑल्टो कार जो धरहरा थाना क्षेत्र के धरहरा उत्तर टोला निवासी सदानंद यादव के पुत्र आदित्य कुमार चला रहे थे।

वे अपने छोटे भाई शुभम कुमार के साथ किसी जरूरी काम से जमालपुर जा रहे थे। और जैसे ही वाहन औड़ाबगीचा गांव के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें इशारा कर बताया कि उनकी गाड़ी से पेट्रोल लीक हो रहा है। जिसके बाद चालक ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोका और जांच करने लगा। 

इसी दौरान अचानक गाड़ी के अगले हिस्से से आग की लपटें उठने लगीं। और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके बाद दोनों भाई किसी तरह अपनी जान बचाकर गाड़ी से दूर भागे। कुछ ही मिनटों में पूरी कार धू-धू कर जलने लगी और देखते ही देखते वह पूरी तरह जलकर खाक हो गया। वही घटना की सूचना मिलते ही धरहरा थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

हालांकि तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। इस घटना के कारण घंटों धरहरा–दशरथपुर मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, और सड़क किनारे लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई है।

NSIT
Nsmch

इम्तियाज़ की रिपोर्ट