LATEST NEWS

  • Panchayats Audit Ordered
  • Bihar Panchayati Raj :बिहार में पंचायतों के लिए नई नियमावली, पटना जिला पंचायत राज कार्यालय की वित्तीय गड़बड़ियों

  • Complaint Filed against Prashant Kishor
  • प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें! साइबर थाने में शिकायत, CM सम्राट चौधरी को गोली मारने के बयान में

  • FSSAI Notices HUL Nestle Over Food Claims
  • Food safety: हॉर्लिक्स से नेस्कैफे तक पर FSSAI का शिकंजा, कंपनी वाले करते हैं फर्जी दावा! किडनी

  • Nitish Kumar on Maha Ashtami
  • 20 साल से नहीं टूटी नीतीश कुमार की परंपरा, महाअष्टमी पर फिर पहुंचे पटना के इस मंदिर

  • Siwan Fake Cops Dupe
  • Bihar crime: खाकी का खौफ दिखाकर ठगी, नकली पुलिसवालों ने पिता-पुत्र से उड़ाए एक लाख रुपये, CCTV में

Bihar News: पूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी छात्र-छात्राओं की तबीयत, उल्टी-दस्त से मची अफरातफरी

Bihar News: इंजीनियरिंग कॉलेज में पूजा के बाद प्रसाद खाने वाले 30 से अधिक छात्र-छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई।....

Bihar News: पूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी  छात्र-छात्राओं की
पूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी छात्रों की तबीयत- फोटो : reporter

Bihar News: मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज में विश्वकर्मा पूजा के बाद प्रसाद खाने वाले 30 से अधिक छात्र-छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। एक के बाद एक विद्यार्थियों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी, जिसके बाद कॉलेज परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में बीमार छात्र-छात्राओं को देर रात मुंगेर सदर अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने तत्काल इलाज शुरू किया। फिलहाल सभी मरीजों की हालत सामान्य बताई जा रही है। कॉलेज के कुछ स्टाफ के भी बीमार होने की बात सामने आई है।

बताया गया कि गुरुवार रात विश्वकर्मा पूजा संपन्न होने के बाद कॉलेज के छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने प्रसाद ग्रहण किया था। शुक्रवार सुबह से ही कुछ विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ने लगी। शुरुआत में इसे सामान्य परेशानी समझा गया, लेकिन शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे कई छात्रों की हालत अचानक खराब होने लगी। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने बीमार विद्यार्थियों को एक-एक कर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।

एक साथ बड़ी संख्या में छात्रों के इमरजेंसी पहुंचने से अस्पताल में भी हलचल बढ़ गई। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. फैज ने बताया कि मरीजों की संख्या अधिक होने पर अतिरिक्त चिकित्सक डॉ. शशांक को भी इलाज में लगाया गया। सभी विद्यार्थियों का तत्काल प्राथमिक उपचार किया गया और चिकित्सकीय निगरानी में इलाज जारी रखा गया।

बीमार छात्रों में साक्षी कुमारी, शिवाज्ञी कुमारी, अन्नू कुमारी, फौजिया कुमारी, ज्योति कुमारी, अर्पिता कुमारी, अनमोल कुमारी, जानवी कुमारी और कंचन कुमारी समेत कई विद्यार्थी शामिल हैं। छात्रों का कहना है कि प्रसाद ग्रहण करने के बाद ही उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हुई।

NSIT
Nsmch

प्रसाद खाने के बाद एक साथ इतने छात्रों के बीमार पड़ने से फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ने की वास्तविक वजह क्या थी। घटना के बाद कॉलेज प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान