LATEST NEWS

  • Jharkhand News : प्रोटोकॉल तोड़ सड़क किनारे चाय की दुकान पर अचानक रुके सीएम हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन ने खुद बनाई चाय
  • Jharkhand News : प्रोटोकॉल तोड़ सड़क किनारे चाय की दुकान पर अचानक रुके सीएम हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना

  • राघोपुर नाव हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले प्रशांत किशोर, प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए 25-25 लाख मुआवजे की उठाई मांग
  • राघोपुर नाव हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले प्रशांत किशोर, प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए 25-25 लाख

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

Munger News: आतंकी हमले के विरोध में 100 फीट लंबी तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा मुंगेर

Munger News:जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के विरोध में मुंगेर शहर में 100 फीट लंबा तिरंगा यात्रा निकाली गई।

100 feet long tricolor procession in protest
आतंकी हमले के विरोध में 100 फीट लंबी तिरंगा यात्रा- फोटो : Reporter

Munger News:जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के विरोध में  मुंगेर शहर में 100 फीट लंबा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भारत की एकता और अखंडता का संदेश दिया गया और आतंकवाद के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन मुंगेर विजय चौक प्रबंध समिति और मुंगेर सेवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और युवाओं ने भाग लिया।

यात्रा की शुरुआत बेकापुर स्थित विजय चौक से हुई। इसके बाद यात्रा डॉ. राजेन्द्र प्रसाद चौक, बाजा पट्टी, मुख्य बाजार, गांधी चौक, राजीव गांधी चौक, आजाद चौक और लोहा पट्टी होते हुए पुनः विजय चौक पर समाप्त हुई। पूरे मार्ग में भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से वातावरण गूंज उठा।

यात्रा के समापन पर उपस्थित लोगों ने  आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और सरकार से आतंक के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग की।

NSIT
Nsmch

आयोजनकर्ताओं ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा आतंकवाद के खिलाफ देशवासियों की एकजुटता और शहीदों को श्रद्धांजलि देने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता के खिलाफ कोई भी साजिश सफल नहीं होगी और पूरा देश आतंक के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा है।

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान