LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar MDM scam: बच्चों के एमडीएम की थाली में मिला कीड़ा, सिस्टम डकार गया नौनिहालों की सब्जी, मेन्यू का इस स्कूल में खुलेआम हो रहा उल्लंघन

Bihar MDM scam: बिहार में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना में भोजन की गुणवत्ता तो दूर की बात है, यहां बच्चों के स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ किया जा रहा है।

Worm Found in Motihari MDM System Eats Kids Veggies
बच्चों के एमडीएम की थाली में मिला कीड़ा- फोटो : reporter

Bihar MDM scam: मोतीहारी में सरकार की महत्वाकांक्षी मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना भ्रष्टाचार और लचर सिस्टम की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। स्कूली नौनिहालों को पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन देने के सरकारी दावों की जमीनी हकीकत बेहद चौंकाने वाली है। ताजा और हैरान करने वाला मामला अरेराज प्रखंड के जीपीएस (राजकीय प्राथमिक विद्यालय) रढिया कन्या का है, जहां बच्चों की थाली में परोसे गए भोजन में कीड़ा मिलने से हड़कंप मच गया।

थाली में रेंगता मिला कीड़ा, भूखे लौटे मासूम

भोजन की गुणवत्ता तो दूर की बात है, यहां बच्चों के स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ किया जा रहा है। गुरुवार को जैसे ही बच्चों ने खाना शुरू किया, चावल के बीच थाली में कीड़ा दिखाई दिया। कीड़ा देखते ही मासूम बच्चों में दहशत फैल गई। भूखे बच्चों ने खाने को फेंक दिया और बिना भोजन किए ही निराश होकर अपने घर लौट गए। लापरवाही की हद यहीं खत्म नहीं होती; बच्चों की थाली से मेन्यू के अनुसार मिलने वाली सब्जी भी पूरी तरह से गायब थी। ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे बच्चों के हिस्से की पौष्टिक सब्जी पूरा सिस्टम ही डकार गया हो।

Diarch GO

मेन्यू का खुलेआम उल्लंघन

विद्यालय के हेडमास्टर (एचएम) ने बताया कि भोजन एक एनजीओ द्वारा स्कूल में पहुंचाया गया था। बच्चों ने जैसे ही निवाला मुंह में डालना चाहा, कीड़ा दिख गया और उन्होंने खाना छोड़ दिया। इसके अलावा, एमडीएम मेन्यू का भी खुलेआम उल्लंघन किया गया है। गुरुवार के निर्धारित मेन्यू के अनुसार बच्चों को चावल, मिश्रित दाल और अलग से हरी सब्जी देनी थी। लेकिन एनजीओ ने चालाकी करते हुए सिर्फ चावल दिया और दाल में ही नेनुआ (तोरई) मिलाकर परोस दिया। अलग से कोई सब्जी नहीं दी गई।

अधिकारियों का रवैया और कार्रवाई का आश्वासन

इस गंभीर लापरवाही पर एमडीएम के बीआरपी विनोद कुमार ने अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि उन्हें भोजन में कीड़ा मिलने की घटना की जानकारी अभी नहीं मिली है। हालांकि, उन्होंने मेन्यू की पुष्टि करते हुए कहा कि गुरुवार को सब्जी दी जानी चाहिए थी।वहीं, बीईओ सत्यवीर कुमार ने इसे एक बेहद गंभीर मामला माना है। उन्होंने बताया कि वह फिलहाल जिला मुख्यालय में हैं और मामले की त्वरित जांच करवाई जा रही है। गौरतलब है कि महज दो दिन पहले ही दाल में सब्जी मिलाकर देने के एक अन्य मामले की जांच की गई थी, जिसमें एनजीओ को कार्यप्रणाली में सख्त सुधार के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद एनजीओ की मनमानी जारी है और बच्चों की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार