LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

शर्मनाक: 'संतुष्टि के लिए कुत्तों के साथ सोती हैं महिलाएं', बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल; वीडियो वायरल

शर्मनाक: 'संतुष्टि के लिए कुत्तों के साथ सोती हैं महिलाएं',

Motihari : बिहार की राजनीति में अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले नेताओं की फेहरिस्त में एक और विवाद जुड़ गया है। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और मोतिहारी से बीजेपी विधायक का एक बेहद आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक महिलाओं को लेकर ऐसी अमर्यादित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं, जिसे सुनकर किसी का भी सिर शर्म से झुक जाए। 

क्या कहा विधायक ने?

वायरल वीडियो में एक सवाल के जवाब में बीजेपी विधायक ने सारी मर्यादाएं लांघ दीं। उन्होंने कैमरे के सामने बेबाकी से कहा, "बहुत लोगों की आदत होती है कुत्ता के साथ सोना। मोबाइल पर देखिएगा तो बहुत लेडीज जो हैं, वो अपने आप में संतुष्टि के लिए कुत्ता के साथ सोती हैं।" विधायक यहीं नहीं रुके, उन्होंने अपनी बात पर जोर देते हुए दोहराया कि मोबाइल पर ऐसे कई वीडियो मौजूद हैं जहां महिलाएं कुत्तों के साथ सोती हैं। 

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया

यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर ट्रोल्स की बाढ़ आ गई है। लोग विधायक की मानसिकता पर सवाल उठा रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि जिस 'आधी आबादी' (महिलाओं) के वोट के दम पर एनडीए ने बिहार में जीत हासिल की और सरकार बनाई, उसी आधी आबादी के लिए माननीय विधायक जी के विचार इतने निम्न स्तर के हैं। वीडियो को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। 

वायरल वीडियो की पुष्टि

हालांकि, यह वीडियो कब का है और किस संदर्भ में शूट किया गया है, इसकी आधिकारिक पुष्टि News4nation नहीं करता है। लेकिन जिस तरह से एक पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक ने सार्वजनिक रूप से महिलाओं के चरित्र और आचरण पर ऐसी टिप्पणी की है, उसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। अब देखना होगा कि पार्टी इस बयान पर क्या संज्ञान लेती है।

NSIT
Nsmch

Report - himanshu mishra