LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election: मोतीहारी में महिलाओं ने मारी बाजी, प्रत्याशियों की बढ़ी धड़कनें, 71.55 फीसदी मतदान के बाद सियासी जोड़-घटाव तेज

Bihar Election:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में मोतीहारी जिला ने रिकॉर्ड तोड़ मतदान कर इतिहास रच दिया। ...

 Motihari  political calculations
सियासी जोड़-घटाव तेज- फोटो : reporter

Bihar Election:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में मोतीहारी जिला ने रिकॉर्ड तोड़ मतदान कर इतिहास रच दिया। जिले की 12 विधानसभा सीटों पर कुल 71.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। खास बात यह रही कि इस बार महिलाओं ने पुरुषों से 11 प्रतिशत ज्यादा वोट डालकर सभी राजनीतिक समीकरणों को उलझा दिया।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, मोतीहारी जिले में कुल 34,42,266 मतदाता हैं, जिनमें से 24,63,014 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 12,17,764 पुरुष और 12,45,242 महिलाएं शामिल हैं। यानी पुरुष मतदान प्रतिशत 66.36%, जबकि महिला मतदान 77.49% रहा। यह अंतर प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों के लिए नई पहेली बन गया है।

चाय की दुकानों से लेकर पार्टी कार्यालयों तक, जोड़-घटाव का दौर जारी है। सभी प्रमुख दल — एनडीए और महागठबंधन — अपने-अपने तरीके से आंकड़े मिलाकर जीत का अनुमान लगाने में जुटे हैं। कई प्रत्याशी भगवान और ज्योतिषी दोनों के शरण में हैं, क्योंकि मतगणना में अब बस एक दिन बाकी है।

2020 के विधानसभा चुनाव में मोतीहारी जिले की 12 सीटों में से 9 पर एनडीए और 3 पर राजद का कब्जा था। लेकिन इस बार उच्च मतदान प्रतिशत और महिला मतदाताओं की रिकॉर्ड भागीदारी के कारण राजनीतिक विश्लेषकों का गणित फेल हो गया है। एक्जिट पोल में भी इस बार महागठबंधन को बढ़त मिलने के संकेत मिल रहे हैं, हालांकि असली तस्वीर 14 नवंबर को ही साफ होगी।

NSIT
Nsmch

प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों का मतदान प्रतिशत:

रक्सौल: 75.11%

केसरिया: 67.52%

सुगोली: 69.93%

कल्याणपुर: 72.40%

नरकटिया: 73.57%

पिपरा: 72.43%

हरसिद्धि: 73.72%

मधुबन: 68.38%

गोविंदगंज: 68.88%

मोतिहारी (सदर): 72.93%

चिरैया: 68.33%

ढाका: 73.16%

इन आंकड़ों से साफ है कि ज्यादातर सीटों पर मतदान 70 प्रतिशत के आसपास या उससे ज्यादा रहा। सबसे अधिक मतदान रक्सौल विधानसभा क्षेत्र (75.11%) में हुआ, जबकि सबसे कम केसरिया (67.52%) में दर्ज किया गया।

महिलाओं की इतनी बड़ी भागीदारी से अब यह चर्चा भी गर्म है कि क्या महिलाओं का वोट इस बार सत्ता की दिशा बदल देगा?

अब निगाहें 14 नवंबर की सुबह 8 बजे शुरू होने वाली मतगणना पर हैं, जब तय होगा कि मोतीहारी में एनडीए अपनी पकड़ बरकरार रखता है या महागठबंधन सेंधमारी करने में सफल होता है।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार